Sunday, 6 December 2015

नेटवर्क में सफलता कैसे पाएं।।

लोग Networking में असफल होते हैं :-
1) विश्वास नहीं होता-अपने आप पर-कंपनी पर।
2) सबकी नेगेटिव बाते सुनते हैं और उनकी बातों में जल्दी आ जातें हैं |
3) शर्म आती हैं , कैसे बताएं इस बारे में..4) कोई न बोल देगा तो, अगर सफल नहीं हुये, तो लोग क्या कहेंगे।
5) लगातार(Continue) काम नहीं करते...मैं आप लोगों से सबाल पूछता हूँ ? नौकरी (Job) करने वाला, दूध बेचने वाला, अख़बार वाला, स्टूडेंट, आर्टिस्ट, डॉक्टर... ये सब अगर सप्ताह में 1 बार या महीने में एक बार अपना काम करेंगे तो क्या चलेगा...जवाब अगर न है तो आपका कैसे चलेगा..
6) दो लोगो की न सुनकर.. काम बंद कर देते हैं, और लड़नेलग जाते हैं.. जैसे करोड़ो डूब गए हैं... ये नहीं देखते..फर्नीचर के शोरूम वाला, रेस्टोरेन्ट वाला, कपड़े के शोरूम वाला, ब्यूटी पार्लर वाला.. लाखो रुपए डालता हैं.. फिर भी बिज़नस पहले दिन से शुरू नहीं होता .. वो कम से कम 3 साल अपने बिज़नेस को देते हैं... बाद में वो किसी फैसले पे आते हैं...बकील, डॉक्टर, कलाकार(Actor).....सब पढ़ाई करने के बाद भी 5 से 6 साल स्ट्रगल करते हैं..तब जाके कहीं सेट होते हैं..पॉजिटिव रहो..पूरे जोश के साथ काम करो..धीरज रखो..सबसे important आप अपने आप में देखो.. अपनी गलतियाँ ढूंढो.. अपने आप में सुधार लाओ..सफलता आपके कदम चूमेंगी।।

Thursday, 5 November 2015

प्रेरणादायक कहानी ।।

अमेरिका की बात हैं. एक युवक को व्यापार में बहुत नुकसान उठाना पड़ा.
उसपर बहुत कर्ज चढ़ गया, तमाम जमीन जायदाद गिरवी रखना पड़ी . दोस्तों ने भी मुंह फेर लिया,
जाहिर हैं वह बहुत हताश था. कही से कोई राह नहीं सूझ रही थी.
आशा की कोई किरण दिखाई न देती थी.
एक दिन वह एक park में बैठा अपनी परिस्थितियो पर चिंता कर रहा था.
तभी एक बुजुर्ग वहां पहुंचे. कपड़ो से और चेहरे से वे काफी अमीर लग रहे थे.
बुजुर्ग ने चिंता का कारण पूछा तो उसने अपनी सारी कहानी बता दी.
बुजुर्ग बोले -” चिंता मत करो. मेरा नाम John D. Rockefeller है.
मैं तुम्हे नहीं जानता,पर तुम मुझे सच्चे और ईमानदार लग रहे हो. इसलिए मैं तुम्हे दस लाख डॉलर का कर्ज देने को तैयार हूँ.”
फिर जेब से checkbook निकाल कर उन्होंने रकम दर्ज की और उस व्यक्ति को देते हुए बोले, “नौजवान, आज से ठीक एक साल बाद हम ठीक इसी जगह मिलेंगे. तब तुम मेरा कर्ज चुका देना.”
इतना कहकर वो चले गए.
युवक shocked था. Rockefeller
तब america के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे.
युवक को तो भरोसा ही नहीं हो रहा था की उसकी लगभग सारी मुश्किल हल हो गयी.
उसके पैरो को पंख लग गये.
घर पहुंचकर वह अपने कर्जो का हिसाब लगाने लगा.
बीसवी सदी की शुरुआत में 10 लाख डॉलर बहुत बड़ी धनराशि होती थी और आज भी है.
अचानक उसके मन में ख्याल आया. उसने सोचा एक अपरिचित व्यक्ति ने मुझपे भरोसा किया,
पर मैं खुद पर भरोसा नहीं कर रहा हूँ.
यह ख्याल आते ही उसने चेक को संभाल कर रख लिया.
उसने निश्चय कर लिया की पहले वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगा,
पूरी मेहनत करेगा की इस मुश्किल से
निकल जाए. उसके बाद भी अगर कोई चारा न बचे तो वो check use करेगा.
उस दिन के बाद युवक ने खुद को झोंक दिया.
बस एक ही धुन थी,
किसी तरह सारे कर्ज चुकाकर अपनी प्रतिष्ठा को फिर से पाना हैं.
उसकी कोशिशे रंग लाने लगी. कारोबार उबरने लगा, कर्ज चुकने लगा. साल भर बाद तो वो पहले से भी अच्छी स्तिथि में था.
निर्धारित दिन ठीक समय वह बगीचे में पहुँच गया.
वह चेक लेकर Rockefeller की राह देख रहा था
की वे दूर से आते दिखे.
जब वे पास पहुंचे तो युवक ने बड़ी श्रद्धा से उनका अभिवादन किया.
उनकी ओर चेक बढाकर उसने कुछ कहने के लिए मुंह खोल ही था की एक नर्स भागते हुए आई
और
झपट्टा मरकर वृद्ध को पकड़ लिया.
युवक हैरान रह गया.
नर्स बोली, “यह पागल बार बार पागलखाने से भाग जाता हैं
और
लोगो को जॉन डी . Rockefeller के रूप में check बाँटता फिरता हैं. ”
अब वह युवक पहले से भी ज्यादा हैरान रह गया.
जिस check के बल पर उसने अपना पूरा डूबता कारोबार फिर से खड़ा किया,वह
फर्जी था.
पर यह बात जरुर साबित हुई की वास्तविक जीत हमारे इरादे , हौंसले और प्रयास में ही होती हैं.
हम सभी यदि खुद पर विश्वास रखे तो यक़ीनन
किसी भी असुविधा से, situation से निपट सकते है.
" हमेशा हँसते रहिये,
एक दिन ज़िंदगी भी
आपको परेशान
करते करते थक जाएगी ।.....

Saturday, 31 October 2015

मन की शक्ति ।।

मन की शक्ति – मन के हारे हार है, मन के जीते जीत ।।
मनुष्य के जीवन में पल-पल परिस्थितियाँ  बदलती रहती है। जीवन में सफलता-असफलता, हानि-लाभ, जय-पराजय के अवसर मौसम के समान है, कभी कुछ स्थिर नहीं रहता। जिस तरह इंद्रधनुष के बनने के लिये बारिश और धूप दोनों की जरूरत होती है उसी तरह एक पूर्ण व्यक्ति बनने के लिए हमें भी जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों से होकर गुजरना पड़ता है। हमारे जीवन में  सुख भी है दुःख भी है, अच्छाई भी है बुराई भी है। जहाँ अच्छा वक्त हमें खुशी देता है, वहीं बुरा वक्त हमें मजबूत बनाता है। हम अपनी जिन्दगी की सभी घटनाओं पर नियंत्रण नही रख सकते, पर उनसे निपटने के लिये सकारात्मक सोच के साथ सही तरीका तो अपना ही सकते हैं। कई लोग अपनी पहली असफलता से इतना परेशान हो जाते हैं कि अपने लक्ष्य को ही छोङ देते हैं। कभी-कभी तो अवसाद में चले जाते हैं। अब्राहम लिंकन भी अपने जीवन में कई बार असफल हुए और अवसाद में भी गए, किन्तु उनके साहस और सहनशीलता के गुण ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सफलता दिलाई। अनेकों चुनाव हारने के बाद 52 वर्ष की उम्र में अमेरिका के राष्ट्रपती चुने गए। दूसरे एक महान व्यक्ति की बात करे तो ‘थॉमस अल्वा एडीसन’ जिन्होंने विधुत बल्ब की खोज की ।विधुत बल्ब की खोज में दस हजार बार असफल होने के बावजूद भी उन्होंने हार नहीँ मानी, जितनी बार वह असफल होते उतनी बार वह कहतें “मैं जिस तरह के यंत्र का आविष्कार करना चाहता हूँ, अब मैं उसके बेहद करीब पहुँच गया हूँ, बस सफलता कुछ ही दुरी पर है|” आख़िरकार दस हजार बार प्रयत्न करने पर उन्हें सफलता हांसिल हुई और दुनिया को वो जो देना चाहते थे वह दिया ।दस हजार बार मिली निष्फलता से वह विचलित नहीं हुए, मन से हारे नहीं इसीलिए वह सफल हो पायें ।।
दोस्तों, हर रात के बाद सुबह होती है। जिन्दगी हँसाती भी है रुलाती भी है, जो हर हाल में आगे बढने की चाह रखते हैं जिन्दगी उसी के आगे सर झुकाती है। हम जो भी कार्य करना चाहते हैं उसकी शुरुआत करें, आने वाली बाधाओं को सोच कर बैठ न जाएं। कई लोग सफल तो होना चाहते हैं किन्तु थोङी सी असफलता से परेशान हो जाते हैं और कहने लगते हैं कि हम तो ये नही कर सकते या ये मुझसे ये नही हो सकता। साथियों, ऐसा कौन सा काम है जो इंसान नही कर सकता। हम ये क्यों नही सोचते कि हम ये काम कर सकते हैं और आज नही तो कल अपना लक्ष्य जरूर हांसिल कर लेंगे|
यदि हम बीच में रुक गए तो हमेशा मन में अफसोस रहेगा कि काश हमने कोशिश की होती। अधूरे छूटे कार्य हमें हमेशां कमजोर होने का एहसास दिलाते हैं। जो लोग ईमानदारी से सोचते हैं वे बाधाओं से उबरने के तरीके तलाशते हैं। वे भले ही असफल हो जाएं पर सफल होने की चाह उनको नए तरीकों से आगे बढने की प्रेरणा देती है। विझान के क्षेत्र में थॉमस अल्वा एडिसन एक ऐसा नाम है जिन्हें न केवल एक आविष्कारक के रूप में बल्कि एक उद्यमी के रूप में भी जाना जाता है। उनके नाम एक हजार से भी ज्यादा पेटेंट है। प्रकाश बल्ब का आविष्कार करके घर-घर रौशनी पहुँचाने वाले एडिसन कई बार अपने कार्य में असफल हुए। बल्ब बनाने के अपने प्रयास में 10,000 से भी अधिक बार असफल होने पर उनका कहना था कि मैं असफल नहीं हुआ बल्कि मैंने 10,000 ऐसे तरीके खोज लिये है जो काम नही करते। ऐसी सकरात्मक सोच की वजह से ही वह इतने महान वैज्ञानिक बने और हज़ारों आविष्कार कर सके|
मित्रों, हमें अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और फिर उसमें जुट जाना चाहिए| हरिवंशराय कहते हैं- “लहरों के डर से नौका पार नही होती, कोशिश करने वालों की हार नही होती।“ इस मूलमंत्र को हम अपने जीवन में उतार लें तो हर समस्या का समाधान संभव है। मजबूत इच्छा हर उपलब्धि का शुरूआती बिन्दु होता है। जिस तरह आग की छोटी लपटें अधिक गर्मी नही दे सकती वैसे ही कमज़ोर इच्छा बङे नतीजे नही दे सकतीं।
यहाँ मुझें एक प्रेरणात्मक लाइन याद आ रही हैं… जो कुछ इस तरह है|
“हर दिन अपनी जिन्दगी को एक नया ख्वाब दो, चाहे पूरा ना हो पर आवाज तो दो।
एक दिन पूरे हो जायेंगे सारे ख्वाब तुम्हारे, सिर्फ एक शुरुआत तो दो।”

Tuesday, 20 October 2015

हमेशा सकारात्मक रहें ।।

ये कहानी आपके जीने की सोच बदल देगी....।।
एक दिन एक किसान का बैल कुएँ में गिर गया। वह बैल घंटों ज़ोर-ज़ोर से रोता रहा और किसान सुनता रहा और विचार करता रहा कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं...?
अंततः उसने निर्णय लिया कि-
चूँकि बैल काफी बूढ़ा हो चुका था अतः उसे बचाने से कोई लाभ होने वाला नहीं था और इसलिए उसे कुएँ में ही दफना देना चाहिए।
किसान ने अपने सभी पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया सभी ने एक-एक फावड़ा पकड़ा और कुएँ में मिट्टी डालनी शुरू कर दी।
जैसे ही बैल के समझ में आया कि यह क्या हो रहा है वह और ज़ोर-ज़ोर से चीख़ चीख़ कर रोने लगा और फिर ,अचानक वह आश्चर्यजनक रुप से शांत हो गया।
सब लोग चुपचाप कुएँ में मिट्टी डालते रहे तभी किसान ने कुएँ में झाँका तो वह आश्चर्य से सन्न रह गया....
अपनी पीठ पर पड़ने वाले हर फावड़े की मिट्टी के साथ वह बैल एक आश्चर्यजनक हरकत कर रहा था वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को नीचे गिरा देता था और फिर एक कदम बढ़ाकर उस पर चढ़ जाता था।
जैसे-जैसे किसान तथा उसके पड़ोसी उस पर फावड़ों से मिट्टी गिराते वैसे -वैसे वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को गिरा देता और एक सीढी ऊपर चढ़ आता जल्दी ही सबको आश्चर्यचकित करते हुए वह बैल कुएँ के किनारे पर पहुंच गया और फिर कूदकर बाहर भाग गया।
ध्यान रखें....
आपके जीवन में भी बहुत तरह से मिट्टी फेंकी जायेगी बहुत तरह की गंदगी आप पर गिरेगी....
जैसे कि-
आपको आगे बढ़ने से रोकने के लिए कोई बेकार में ही आपकी आलोचना करेगा....
कोई आपकी सफलता से ईर्ष्या के कारण आपको बेकार में ही भला बुरा कहेगा....
कोई आपसे आगे निकलने के लिए ऐसे रास्ते अपनाता हुआ दिखेगा जो आपके आदर्शों के विरुद्ध होंगे...।
ऐसे में आपको हतोत्साहित हो कर कुएँ में ही नहीं पड़े रहना है बल्कि साहस के साथ हर तरह की गंदगी को गिरा देना है...
और-
उससे सीख ले कर उसे सीढ़ी बनाकर बिना अपने आदर्शों का त्याग किये अपने कदमों को आगे बढ़ाते जाना है।
सदैव सकारात्मक रहें...
सकारात्मक जीवन जियें....।।"

Wednesday, 26 August 2015

आदतें जो सफलता दिलाए ।।

अगर आप सफलता पाने की कोशिश कर रहे हैं तो इन बातो पर विशेष ध्यान दें।।
दुनिया में हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई अच्छी आदतें होती हैं, जो सफलता पाने में उनकी मदद करती है. कुछ लोगों में ये आदतें पैदाइशी होती है तो कुछ लोग दूसरे लोगों से सीखकर उन आदतों को खुद में शुमार करने की कोशिश करते हैं.
अगर आप नीचे दिए आदतों को अपनाते हैं, तो सफलता पाना हो जायेगा आसान ।।
1.समय का पाबंद होना.
2.हमेशा नए आइडियाज सर्च करते रहना.
3.पुरानी गलतियों से सीखते रहना.
4.सफल लोगों को देखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करना.
5. भविष्य में क्या करनाचाहिए इसकी सीख खुद से लेते रहना.
6.कुछ नया सीखने से प्यार करना.
7.बड़े सपने देखना.
8.किसी भी काम को अधूरा न छोड़ना.
9.कठिन मेहनत से प्यार करना.
10.ऐसे लोगों की मदद करना जिन्हें मदद की जरूरत हो.
11.लोगों को प्रभावित करने के तरीके सीखना.
12.खुद पर नाज होना.
13.खुद के कामों के लिए डेडलाइनसेट करना.
14.अपनी जिंदगी से ऐसी चीजों को निकाल देना, जिससे समय का नुकसान होता हो.
15.लोगों की भावनाओं की कद्र करना.
16.हमेशा नए प्रोजेक्ट के लिए तैयार रहना.
17.नई टेक्नोलॉजी के लिए क्रेजी हो जाना.
18.हर दिन की घटनाओं से अपडेट रहना.
19.दूसरों की सलाह पर ध्यान देना.
20.त्याग करने के लिए तैयार रहना.
21.बीती हुई बातों का देर तक मलाल न करना.
22.अच्छी किताबें पढ़ना.
23.खुद से बातें करना.
24.बड़ी चुनौतियां और बड़े फैसले लेने की काबिलियत रखना.
25.खाली समय में भी कुछ न कुछ नया करने की सोचते रहना.

Saturday, 22 August 2015

सफलता का रहस्य ।।

मित्रों, आपको सफलता का रहस्य समझाने के लिए एक कहानी सुनाता हूँ ।।
एक बार एक नौजवान लड़के ने सुकरात से पूछा कि "सफलता का रहस्य क्या है"?
सुकरात ने उस लड़के से कहा कि तुम कल मुझे नदी के किनारे मिलो. लड़का मिलने आया । फिर सुकरात ने नौजवान से उनके साथ नदी की तरफ बढ़ने को कहा,और जब आगे बढ़ते-बढ़ते पानी गले तक पहुँच गया, तभी अचानक सुकरात ने उस लड़के का सर पकड़ के पानी में डुबो दिया । लड़का बाहर निकलने के लिए तड़पने लगा, लेकिन सुकरात ताकतवर थे और उसे तब तक डुबोये रखे जब तक की वो नीला नहीं पड़ने लगा ।
फिर सुकरात ने उसका सर पानी से बाहर निकाल दिया और बाहर निकलते ही जो चीज उस लड़के ने सबसे पहले की वो थी हाँफते-हाँफते तेजी से सांस लेना।
तब सुकरात ने पूछा -” जब तुम वहाँ थे तो तुम सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?”
लड़के ने उत्तर दिया- "सांस लेना " ।
सुकरात ने कहा- " यही 
सफलता  का रहस्य है।जब तुम सफलता को उतनी ही बुरी तरह से चाहोगे जितना की तुम सांस लेना चाहते थे तो वो तुम्हे मिल जाएगी” इसके लिए और कोई रहस्य नहीं है..।।
तो आप भी अब तब तक शांत मत बैठना , जब तक सफलता पा ना लो ।।

Wednesday, 19 August 2015

"आत्मविश्वास" सफलता की कुंजी ।।


आपका  "आत्मविश्वास " ही आपको सफलता दिला सकता है। जीवन के किसी भी हालात में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरुरी है। अगर आत्मविश्वास नहीं होगा तो आसान से आसान काम आपको कठिन लगेंगे।आपने एक जंजीर में बँधे हाथी को तो देखा ही होगा, वो उस जंजीर को आसानी से तोड़ सकता है पर आत्मविश्वास की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाता है। बचपन से ही उसे उस जंजीर से बाँधा जाता है बचपन में नहीं तोड़ पाने के कारण वो अपना आत्मविश्वास खो देता है। हम लोग भी डर, शर्म अहंकार जैसी ज़ंजीरों से जकड़े है । अगर सफलता पाना है तो आपको अपने आत्मविश्वास से इसे तोड़ना होगा !!

एक और प्रयोग को जानते है,
एक बार एक Science की Research प्रयोगशाला में 
एक experiment किया गया। एक बड़े शीशे के टैंक में 
बहुत सारी छोटी छोटी मछलियाँ 
छोड़ी गयीं और फिर ढक्कन बंद कर दिया। 
अब थोड़ी देर बाद एक बड़ी शार्क 
मछली को भी टैंक में छोड़ा गया लेकिन शार्क 
और छोटी मछलियों के बीच में एक काँच 
की दीवार बनायीं 
गयी ताकि वो एक दूसरे से दूर रहें। शार्क 
मछली की एक खासियत होती 
है कि वो छोटी छोटी मछलियों को खा
जाती है। अब जैसे ही शार्क को 
छोटी मछलियाँ दिखाई दीं वो झपट कर 
उनकी ओर बढ़ी।
जैसे ही शार्क मछलियों की ओर 
गयी वो कांच की दीवार से टकरा 
गयी और मछलियों तक नहीं पहुँच 
पायी। शार्क को कुछ समझ नहीं आया वो 
फिर से छोटी मछलियों की ओर 
दौड़ी लेकिन इस बार भी वो विफल 
रही। शार्क को बहुत गुस्सा आया अबकी 
बार वो पूरी ताकत से छोटी मछलियों पे 
झपटी लेकिन फिर से कांच की 
दीवार बाधा बन गयी।
कुछ घंटों तक यही क्रम चलता रहा, शार्क बार बार 
मछलियों पर हमला करती और हर बार विफल हो 
जाती। कुछ देर बाद शार्क को लगा कि वह मछलियों को 
नहीं खा सकती, यही 
सोचकर शार्क ने हमला करना बंद कर दिया वो थक कर आराम से 
पानी में तैरने लगी। अब कुछ देर बाद 
Scientists ने उस कांच की दीवार को 
शार्क और मछलियों के बीच से हटा दिया उन्हें 
उम्मीद थी कि शार्क अब सारी 
मछलियों को खा जाएगी। लेकिन ये क्या, शार्क ने हमला 
नहीं किया ऐसा लगा जैसे उसने मान लिया हो कि अब वो 
छोटी मछलियों को नहीं खा 
पायेगी। काफी देर गुजरने के बाद 
भी शार्क खुले टैंक में भी मछलियों पर 
हमला नहीं कर रही थी। 
इसे कहते हैं – "सोच "। 

कहीं आप भी 
शार्क तो नहीं? हाँ! हममें से काफी लोग 
उस शार्क की तरह ही हैं जो 
किसी कांच जैसी दीवार 
की वजह से ये मान बैठे हैं कि हम कुछ 
नहीं कर सकते। और हममें से काफी 
लोग तो ऐसे जरूर होंगे जो शार्क की तरह कोशिश करना 
भी छोड़ चुके होंगे। लेकिन सोचिये जब टैंक से दिवार हटा 
दी गयी फिर भी शार्क ने 
हमला नहीं किया क्यूंकि वो हार मान चुकी 
थी, कहीं आपने भी तो हार 
नहीं मान ली? कोई परेशानी या 
अवरोध हमेशा नहीं रहता , क्या पता 
आपकी काँच की दीवार 
भी हट चुकी हो लेकिन आप 
अपनी सोच की वजह से प्रयास 
ही नहीं कर रहे। आप भी 
कहीं ना कहीं ये मान बैठे हैं कि मैं 
नहीं कर सकता। पर मैं दावे के साथ कह सकता हूँ 
कि एक दिन आपकी दीवार भी 
जरूर हटेगी या हट चुकी 
होगी। जरुरत है तो सिर्फ आपके पुनः प्रयास 
की। तो सोचिये मत, आत्मविश्वास जगाइये ।।प्रयास करते रहिये आप जरूर कामयाब  होंगे ।।
अगर महान लोग ये सोचते रहते की "लोग क्या कहेगें ", "मेरे लिए ये काम मेरे नहीं है", "ये मुझसे नहीं होगा" तो वो कभी भी सफल नहीं होते । जन्म से कोई महान नहीं होता, उसका आत्मविश्वास व्यक्ति को महान बनाता है। होता वो ही है, जो हम सोचते है, या करना चाहते है ।।
तो आइये खुद की काबिलियत जानें, और आत्मविश्वास के साथ कदम आगे बढ़ाकर सफलता पाएं ।।
।। जय हिन्द ।।

Monday, 17 August 2015

बहाने जो आपके सपने पुरे ना होने दें।।

सपने कौन नहीं देखता ? 
अमीर बनने के, हर क्षेत्र में सफल होने के या फिर कुछ ऐसा कर जाने का सपना जिससे दुनिया हमेशा हमें याद करे, हम सब ऐसा कोई न कोई सपना जरूर देखते हैं।
मैं उन सपनो की बात नहीं कर रहा हूँ जो आप सोते हुए देखते हैं बल्कि उन सपनो की बात कर रहा हूँ जो आपको सोने नहीं देती हैं; तो आखिर ऐसा क्या है जो आपको आपके सपनो को साकार करने से रोक देता है। ऐसी क्या वजहें हैं जो आपको आगे नहीं बढ़ने देती ? और इनसे आप कैसे निजात पा सकते हैं इन्ही बातों पर इस लेख में हम चर्चा करेंगे।
अक्सर हम अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए या दूसरों को दिखाने के लिए या फिर अपने मन को बहलाने के लिए कुछ न कुछ बहाने बनाते हैं। यही बहाने हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने से रोकते रहते हैं। आईये ऐसे ही ५ बहानों (जो बहुत आम हैं ) के बारे में जानते हैं और ये भी जानते हैं की इनसे कैसे निबटा जाय और अपनी जिंदगी में कैसे बदलाव लाइ जाय :
1. यह बहुत कठिन अथवा असंभव सा प्रतीत होता है ।।
क्या आप अक्सर इस वाक्य का प्रयोग अपने सपने को बयान करते वक्त करते हैं? अगर हाँ तो यह जान लीजिये की जितनी बार आप इस बात को दोहराएंगे आप के लिए आपके सपने को पाना वास्तव में उतना ही असंभव अथवा कठिन होता जायेगा।
खुद्किस्मती से इसका उल्टा भी होता है, कोई काम या लक्ष्य कितना ही कठिन क्यों न हो अगर आप अपने मन को ये समझाते रहें की ये आसान है और आप इसे कर सकते हैं तो धीरे धीरे वही कठिन कार्य या लक्ष्य् आपके लिए आसान होता जायेगा और आप अपने लक्ष्य को आसानी से पाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
२. मैं इतना योग्य/धनी/स्मार्ट नहीं हूँ ।।
जब आप ये दोहराते हैं की आपका लक्षय या सपना इतना आसान नहीं है तब आप अपने सपने को दोष देते हैं लेकिन जब आप ये कहते हैं की आप इतने सक्षम/धनी/स्मार्ट नहीं हैं तो आप आपने आप को दोष देने लगते हैं।
ऐसा फ़ौरन बंद करें !!
अपने आप को योग्य, धनी अथवा स्मार्ट न होने पर स्वयं को दोष देना बंद करें। जिन चीजों पर आपका कोई भी नियंत्रण नहीं हैं उसके लिए अपने आप को दोष देना बंद करें और दृढ निश्चय करके अपने आप से दोहराएं कि परिश्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों आप हर काम को करने में सक्षम हैं और आप आपने लक्ष्य हासिल करके ही रहेंगे।
३. मेरे पास समय नहीं है /पैसा नहीं है /या फिर प्रतिभा नहीं है ।।
अक्सर हम उसी चीज के बारे में गौर करते रहते हैं जो हमारे पास नहीं होता है जैसे पैसा, समय या फिर टैलेंट। उदाहरण के तौर पर अगर आपको लगता है कि आपके पास अपने काम को करने के लिए योग्यता नहीं है या फिर कोई स्किल नहीं है तो ऐसे तरीकों को खोजें या फिर कहीं से ट्रेनिंग लें जिससे आपकी मुश्किल आसान हो जाए।
और उन चीजों पर ध्यान देना बंद करें जो आपके पास नहीं है बल्कि उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके पास हैं। आपके पास हमेशा नयी शुरुआत करने के मौके होंगे, इसलिए नयी शुरुआत करने के लिए सबसे पहले ये जाने कि अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए आपको किन चीजों की जरुरत है और फिर उसे हासिल करने में जुड़ जाएँ।
४. मैं इसे किसी और दिन कर लूंगा ।।
छोटे - छोटे या बड़े कामों को कल पर नहीं छोड़े क्यूंकि कल क्या होगा इसे कोई नहीं जानता। और फिर अगर आप किसी काम को आप आज नहीं करना चाहते तो क्या गारंटी है की आप कल उसे करेंगे ही ?
5. मैं पहले अभी असफल हो चूका हूँ ।
पहले आपके साथ क्या हुआ उसे आप अब तो बदल नहीं सकते, लेकिन आपका आने वाला कल बीते हुए कल जैसा नहीं हो उसके लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं।

Monday, 10 August 2015

MLM मार्केटिंग जो सपने करे सच !!

MLM  व्यापार से अब आपके हर एक सपनो को आसानी से सच किया जा सकता है ।।
Mlm को डायरेक्ट मार्केटिंग या नेटवर्किंग भी कहा जाता है।उद्यमी व्यक्तियों, गृहिणियों, सेवानिवृत्त व्यक्तियों और बेरोजगारो के लिए व्यापार का सुनहरा अवसर है, MLM मार्केटिंग !!

पैसा सब कुछ नहीं होता, पर बहुत कुछ होता है । यदि आप अपने ख़ाली समय में अतिरिक्त आमदनी कमाना चाहते हैं, तो इस कम निवेश व्यापार को हमारे साथ शुरू कीजिये। mlm मार्केटिंग ने कईओं मदद की है सफलता पाने में ।।यहाँ अगर आप सही तरीके से कड़ी मेहनत करते है, तो कोई भी आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकता है ।आलस्य जिंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन है इसे भगाए !आप भी कर सकते हैं अपने सपने साकार !
संकोच नहीं करें, कोई क्या सोचता है इस चक्कर में न पड़े।बस अपना काम लगन से करते जाये।आप ऐसी कंपनी चुने जो आपके लायक हो, जिसे प्रमोट करना आपके लिए सहज हो। जब हमें कोई चीज अच्छी लगती है तो हम अपने जानकर लोगो को बताते है। यहाँ भी वो ही करना है, पर यहाँ बताने पर आपको कुछ आर्थिक लाभ भी होगा। तत्काल लाभ के चक्कर में ना आये। लॉन्ग टर्म प्रॉफिट को देखें।सबसे पहले अपने जानकारी के लोगो की लिस्ट बना ले, जिनको आप प्लान दे सके। फिर न्यू लोगो को दे। बिना जुड़े किसी भी कंपनी के प्लान को किसी को ना दे। mlm में नए जुड़े लोग ये ही गलती करते है। अगर आप ही नहीं जुड़े होंगे , तो आप में आत्मविस्वास कैसे आएगा। और आप भी नकारात्मक हो जाओगे। आप जिसको अपना प्लान देने जा रहे है, पहले आप देख के की वो व्यक्ति उस समय फ्री हो एवम् आपकी बातो को सहजता से सुन सकें, और आप जो भी बोले उसमें कोई भी झिझक ना रखे। आपका प्लान ही सबसे अच्छा है और किसी भी प्लान से अधिक इनकम देने वाला है, ये सोच कर बताएं। किसी भी प्लान में जुड़ने में जल्दी न करे। पूरा रिसर्च करें।

धन्यवाद

Sunday, 9 August 2015

चुनोतियाँ बनती है, हमें प्रतिभाशाली ।।

एक बार एक किसान परमात्मा से बड़ा नाराज हो गया !
.
कभी बाढ़ आ जाये, कभी सूखा पड़ जाए,
कभी धूप बहुत तेज हो जाए तो कभी
ओले पड़ जाये!
.
हर बार कुछ ना कुछ कारण से उसकी फसल
थोड़ी ख़राब हो जाये!
.
एक दिन बड़ा तंग आ कर उसने परमात्मा से कहा, देखिये प्रभु,
आप परमात्मा हैं, लेकिन लगता है आपको खेती
बाड़ी की ज्यादा जानकारी नहीं है,

.
एक प्रार्थना है कि एक साल मुझे मौका दीजिये, जैसा मै
चाहू वैसा मौसम हो,
.
फिर आप देखना मै कैसे अन्न के भण्डार भर दूंगा !
.
परमात्मा मुस्कुराये और कहा ठीक है, जैसा तुम
कहोगे वैसा ही मौसम दूंगा, मै दखल नहीं
करूँगा!
.
किसान ने गेहूं की फ़सल बोई, जब धूप
चाही, तब धूप मिली, जब पानी
तब पानी !
.
तेज धूप, ओले, बाढ़, आंधी तो उसने आने
ही नहीं दी,
.
समय के साथ फसल बढ़ी और किसान की
ख़ुशी भी, क्योंकि ऐसी फसल
तो आज तक नहीं हुई थी !
.
किसान ने मन ही मन सोचा अब पता चलेगा परमात्मा को,
कि फ़सल कैसे उगाई जाती हैं,
.
बेकार ही इतने बरस हम किसानो को परेशान करते
रहे.
.
फ़सल काटने का समय भी आया , किसान बड़े गर्व से
फ़सल काटने गया,
.
लेकिन जैसे ही फसल काटने लगा , एकदम से
छाती पर हाथ रख कर बैठ गया!
.
गेहूं की एक भी बाली के
अन्दर गेहूं नहीं था, सारी बालियाँ अन्दर
से खाली थी,
.
बड़ा दुखी होकर उसने परमात्मा से कहा, प्रभु ये क्या
हुआ ?
.
तब परमात्मा बोले,” ये तो होना ही था, तुमने पौधों को
संघर्ष का ज़रा सा भी मौका नहीं दिया .
.
ना तेज धूप में उनको तपने दिया , ना आंधी ओलों से
जूझने दिया ,
.
उनको किसी प्रकार की चुनौती
का अहसास जरा भी नहीं होने दिया ,
इसीलिए सब पौधे खोखले रह गए,
.
जब आंधी आती है, तेज बारिश
होती है ओले गिरते हैं तब पोधा अपने बल से
ही खड़ा रहता है,
.
वो अपना अस्तित्व बचाने का संघर्ष करता है और इस संघर्ष से
जो बल पैदा होता है वोही उसे शक्ति देता है ,उर्जा
देता है,
.
उसकी जीवटता को उभारता है.
.
सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपने ,
हथौड़ी से पिटने,गलने जैसी चुनोतियो से
गुजरना पड़ता है तभी उसकी स्वर्णिम
आभा उभरती है,
उसे अनमोल बनाती है !”
उसी तरह जिंदगी में भी अगर
संघर्ष ना हो, चुनौती ना हो तो आदमी
खोखला ही रह जाता है, उसके अन्दर कोई गुण
नहीं आ पाता !
ये चुनोतियाँ ही हैं जो आदमी
रूपी तलवार को धार देती हैं, उसे सशक्त
और प्रखर बनाती हैं,
अगर प्रतिभाशाली बनना है तो चुनोतियाँ तो
स्वीकार करनी ही
पड़ेंगी,
अन्यथा हम खोखले ही रह जायेंगे.
अगर जिंदगी में प्रखर बनना है, प्रतिभाशाली बनना है, तो संघर्ष और चुनोतियो का सामना तो
करना ही पड़ेगा !
इसी प्रकार mlm मार्केटिंग मैं भी प्लान को ध्यान से चुने। हेल्पिंग, इन्वेस्टमेंट आदि प्लान जो आपको बिना किसी मेहनत के आमिर बनाए का जो सपना दिखाते है, वो धोखा है। सावधान रहे ऐसे प्लान से।।

Monday, 3 August 2015

असम्भव कुछ भी नहीं है ।।

मित्रों,
कारों को लोकप्रिय बनाने वाले प्रख्यात अमरिकी उध्योगपति हेनरी फोर्ड का बिजनेस कैरियर शून्य से शिखर तक पहुँचने का प्रेरक उदाहरण हैं, चालीस बर्ष की उम्र तक उनके कई बिजनेस चौपट हो चुके थे और वे लगभग दिवालिया थे, किसान परिवार में जन्मे हेनरी फोर्ड बचपन से ही मशीनो में रूचि लेते थे, अपने पिता के सो जाने के बाद वे घड़ियो से खेला करते थे, सोलह साल की उम्र में घर छोड़ने के बाद वे दिन में स्टीम इंजन सुधारने का काम करते थे और रात को घड़ी सुधारने का , हर दिन वे लगभग तेरह चौहद घंटे काम करते थे  !!
फोर्ड ने एक कार बनाने का सपना देखा , जिसका बड़े पैमाने पर उत्पाद और उपयोग हो , वे इतनी सस्ती कार बनाना चाहते थे कि आम आदमी उसे खरीद सके , इस सपने को सच करने में वे लगन से जुटे और अंत में उन्हें सफलता मिली..!!
इसी प्रकार अगर आपको mlm मार्केटिंग मे एक बड़ी सफलता पाने के लिए सिर्फ प्रयास ही नहीं करना चाहिए,बल्कि उसके विषय में सपने भी देखने चाहिए,उस सफलता की योजना भी बनानी चाहिए,तथा उसमें विश्वास भी रखना चाहिए ।।
असंभव कुछ भी नहीं, होता वो ही है, जो आप सोचते हो, अगर आप सोचते हो की आप से नहीं होगा तो कभी भी नहीं होगा।। तो आप अपने aim को पाने की कोशिश करते रहे, एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।।
धन्यवाद ।।

Wednesday, 29 July 2015

Mlm को भी बना सकते है, अपना कैरियर।।

क्या नेटवर्क मार्केटिंग को करियर के तौर पर लिया जा सकता है ?
जी हाँ, लिया जा सकता है।
आज कि जिंदगी में किसी भी व्यक्ति के लिए करियर सबसे बड़ा सवाल है जब करियर के लिए फ़ैसला लेने कि बात आती है तो हमारे दिमाग में कई तरह के विकल्प आते हैं , जन्म से लेकर आज तक हमने सिर्फ़ और सिर्फ़ नौकरी, बिजनेस या प्रोफेशन, इस माध्यमों को ही करियर के तौर पर देखा है, सब लोग इन्हीं माध्यमों से चुनने का सुझाव देते हैं, मेरे खयाल से ऐसे में हमारी ऊँची महत्वकंशा, ऊँचे सपने और स्वतंत्रता छिन जाती है,
ईश्वर का दिया हुआ नायाब तरीका मल्टी लेवल मार्केटिंग एक ऐसा माध्यम है जिसमे सीमित धन और इच्छा अनुसार समय लगा कर असीमित धन, स्वतंत्रता और मान सम्मान, मर्यादा पाई जा सकती है,
आधुनिक युग में हमारे बहुत से लीडर्स ने यह सिद्धकर दिया है कि इस इंडस्ट्री का मेह्त्व अन्य (इंडस्ट्री) कि अपेक्षा बहुत ज्यादा है, जिंदगी भर कि पढाई और तमाम पूँजी लगाकर जो उपलब्धि, खुशी, शक्ति स्वतंत्रता नही मिलती वह आज मल्टी लेवल मार्केटिंग में ईमानदारी से प्रयास् करने वालों को हासिल हो जाती है
मल्टीलेवेल मार्केटिंग में ना ही अधिक पूँजी का जोखिम है, ना ही एजुकेशन या अप्रोच कि डिमांड, इस बिजनेस में आय अर्जित करने के साथ साथ संपूर्ण स्वभाव में ऐसा परिवर्तन होता है कि जो आज के समाज में अति आवश्यक है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग इस सदी का सर्वोपरि करियर है जिसमे उमर, जाति, धर्म, शिक्षा, या किसी अन्य प्रकार कि बाधा नही है, जिसका मूल मंत्र है, "सफलता दिलाओ और सफलता पाओ"
हमारे भारत देश में अब नवयुवकों को मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस के प्रति विश्वास आ रहा है और बढता जा रहा है, और इससे हमारे देश में बेरोजगारी भी दूर हो रही है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस एक ऐसी अपोर्चुनिटी है जिसमे ईमानदारी से मेहनत करके इज़्ज़त, पैसा, और शोहरत प्राप्त करने के साथ साथ लाखों लोगों और उनके सपने पुरे करने में मदद भी कि जाती है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस एक करियर अपोर्चुनिटी इसलिए भी है क्यों कि इसमे प्रवेश करना बहुत आसान है और इसकी आर्थिक संभावनाएँ भी विराट है,
डॉक्टर, इंजीनियर, आई.पी.एस. आदि कि तरह मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस भी एक करियर है बशर्ते 5 साल आप इस पर पुरे हार्ड वर्क और निरंतरता के साथ डटे रहें..!
यहाँ सफलता उनको ही मिलती है जो समझदारी से काम लेते है।भारत में इसका स्कोप और भी अच्छा है।यहाँ उपभोक्ता अधिक है, और एक विस्तृत बाजार है। बस आप एक सही कंपनी को चुनें, और लग जाइए।सफलता आपकी कदम चूमेंगी।
धन्यवाद

Tuesday, 28 July 2015

हेल्थ केअर प्रोडक्ट बेस mlm करें, सावधानी से ।।

प्रिय मित्रों,
प्रोडक्ट बेस mlm मार्केटिंग सबसे बढ़िया और लंबे समय तक इनकम देने वाला mlm मार्केटिंग है।
परंतु इसमें भी हमें कंपनी सोच समझ कर ही ज्वाइन करनी चाहिए, खास कर हेल्थ केअर प्रोडक्ट बेस कंपनी। हेल्थ केअर प्रोडक्ट बेस कई कंपनी आज कल काम कर रही हैं, किसी भी ऐसी कंपनी को ज्वाइन करने से पहले कंपनी के हिस्ट्री को जानें, जैसे वो कब से काम कर रही है, प्रोडक्ट  का रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग उनका है या नहीं। प्रोडक्ट हार्मफुल तो नहीं है। उनके पास मानक प्रमाण पत्र है या नहीं जैसे-GMP,ISO,FASSI आदि। हेल्थ केअर प्रोडक्ट अक्सर फ़ूड सप्लीमेंट कह कर बेचे जाते है। फ़ूड सप्लीमेंट कोई दवा नहीं है। ये सिर्फ हमारे शरीर मैं आवश्यक प्रोटीन या विटामिन को पूरा करती है। ये रोगों से लड़ने की हमारे शरीर की पॉवर को बढती है। ना की ये रोग की दवा ही है। आज के कम जानकर नेटवर्कर सिर्फ अपने लाभ के लिये रोगियो को अपने प्रोडक्ट को दवा बता कर बेच देते है। रोगी भी डॉक्टर की दवा को छोड़ कर इसी पर निर्भर हो जाता है। जो उसके लिए खतरनाक है। आप रोगी को डॉक्टर की दवा के साथ आपने प्रोडक्ट को लेने की सलाह दे। लाभ होने पर धीरे धीरे दवा छोड़ ने को कहें।हेल्थ केअर कंपनी कर रहे है तो प्रोडक्ट की पूर्ण जानकारी ले। कंपनी के ट्रेनिंग प्रोग्राम मैं भाग लें। और पूरी जानकारी के साथ ही प्रोडक्ट किसी को दे। इंडिया मैं रोग से बचने के लिए नहीं बल्कि रोग की इलाज के लिए हेल्थ केअर प्रोडक्ट लोग लेते है। अतः आप से अनुरोध है की किसी को हेल्थ केअर प्रोडक्ट देने या यूज़ करने के पहले इन बातों का धयान दे। जितना हो सके स्वदेसी कंपनी करें।

Sunday, 26 July 2015

ROI या investment mlm प्लान एक जुआ।।

इन्वेस्टमेंट प्लान या Roi प्लान एक जुआ होता है। जुआ आदमी को बर्बाद ही करता है । ये एक नशा की तरह होता है। पता नहीं क्यू पढ़े लिखे लोग भी इसमें फंस जाते है। आप लोगो से अनुरोध है की इन्वेस्टमेंट प्लान का वहिष्कार करो।मेक क्लीन mlm वर्ल्ड।mlm मार्केटिंग कई बेरोज़गार लोगो को रोज़गार देती है। पर इसे करने से पहले कुछ बातो का ध्यान दे। इन्वेस्टमेंट प्लान ,ROI प्लान से जितना हो सके बचे। ये प्लान जुआ की तरह है।इसमें कभी भी आपकी पूँजी डूब सकती है। 1000 मैं 1 पर्सन इनकम करता है।ये प्लान मनी के सर्कुलेशन पर निर्भर करता है। जब तक नए लोग या पुराने मेंबर लालच में फंस कर इन्वेस्टमेंट करते रहते है, कंपनी पेमेंट करती है।ऐसे प्लान इंडिया मैं गैर क़ानूनी भी है।इसलिए ऐसी कंपनी के पास कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं होता है। अगर mlm करना है, तो प्रोडक्ट बेस प्लान करें। पर उन प्रोडक्ट से बचे जो किसी को नुकसान पहुँचाती हो। स्वदेशी कंपनी  ही करें।
धन्यवाद।
आग़ाज़ क्रिएशन

आओ मिल कर mlm को मेड इन इण्डिया करें।।

दोस्तों आओ mlm मैं भी मेक इन इंडिया का नारा लगाए।आओ मिल कर mlm मेड इन इण्डिया करें। जिस तरह पड़ोसी की बीबी देखने में तो अच्छी लगती है। पर बुरे समय पर अपनी पत्नी ही काम आती है। उसी तरह विदेसी mlm कंपनी देखती तो अच्छी है। पर आपने देश को कंगाल ही करती है।वो इण्डिया में इन्वेस्टमेंट के लिये कम ही आती हैं, उनका मुख्य उदेश्य अधिक से अधिक प्रॉफिट करना और मुनाफे को अपने देश ले जाना होता हैं।क्या हमारे देश मैं अच्छी mlm कंपनी की कमी है।इसलिए आप से निवेदन है की सिर्फ इंडियन mlm कंपनी करें। दोस्तों आपने कभी सोचा है। हम कई वेदेशी कंपनी ज्वाइन करते हैँ। उसका प्रोडक्ट इण्डिया मैं प्रमोट करते है। वो कंपनी इडिया के लिए क्या करती है।अगर 100 रु लेती है तो 40 रु हमें बांटती है, और लगभग 50% अपने देश ले जाती हैँ। कोई भी वेदेशी कंपनी बताओ जिसका डिस्ट्रीब्यूशन 40% से अधिक हो। आज से प्रण लो करेँगे तो इण्डियन कंपनी ही करेगें।  आज आप को तय करना है की mlm का इंडिया में फ्यूचर क्या होगा। जय हिन्द

Saturday, 25 July 2015

Mlm पर जरा सोच कर ।।

एमएलएम बिजनस से
बढ़ती महंगाई और मिलावट से बचने के लिए एमएलएम, मतलब मल्‍टी लेवल मार्कटिंग बिजनस अच्‍छा है, मगर कोई अच्‍छी चीज गलत लोगों के हाथों में बुरे परिणाम देती है, जैसे कि पागल के हाथ में तलवार, आतंकवादियों के हाथ में गोला बारूद। बारूद तलवार बुरी चीजें नहीं, मगर गलत लोगों के हाथों में पड़ते ही गलत परिणाम देने लगती हैं। वैसे ही हिन्‍दुस्‍तान में एमएलएम बिजनस को लेकर हो रहा है। एमएलएम बिजनस के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी मारी जा रही है, इसलिए सावधान रहने के लिए कह रहा हूं। आज के युग में एमएलएम एक बेहतरीन बिजनस है, अगर करना है तो एक अच्‍छी एमएलएम कंपनी चुनिए। मैं आपको किसी कंपनी विशेष के लिए सिफारिश नहीं करूंगा, लेकिन एक अच्‍छी कंपनी चुनने के लिए सुझाव दे सकता हूं। सबसे पहले कंपनी के पास विजन होना चाहिए, एक बेहतर कल का। उसका प्रोडेक्‍ट बेस होना चाहिए। मार्किट भाव पर सामान उपलब्‍ध करवाए, क्‍योंकि एमएलएम को एडवाटाइजमेंट पर पैसा नहीं खर्च होता, वह ग्राहक के द्वारा भी प्रचार करवाती है। एमएलएम के लिए हिन्‍दुस्‍तान में अभी कोई लगाम कसने वाला कोई विभाग नहीं, इसलिए व्‍यक्‍ितयों खुद ही सावधान रहना होगा।
नहीं करनी, अगर कोई आपसे आकर कहे कि दस हजार लगाओ, प्रति माह इतने हजार पाओ, तो सारा गलत होगा, क्‍योंकि अगर ऐसा होता तो केंद्रीय सरकार ऐसा सिस्‍टम लागू कर हिन्‍दुस्‍तान से सीधे ही बेरोजगारी एक बार में खत्‍म कर देती, इसलिए ऐसे झांसे में न आएं, ऐसा कुछ करने से पहले आप अभिनव एंव अन्‍य कंपनियों के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर ले, जो रातों रात लोगों का पैसा लेकर रफूचक्‍कर होगी।
रिश्‍तेदार के कहने पर ज्‍वॉइन न करें, उससे पूर्ण रूप से समझे आखिर पैसा कहां से आता है, अगर उसके पास उत्‍तर न हो तो समझ लीजिए वह गलत रास्‍ते पर जा रहा है, और उसको समझाकर सही रास्‍ते पर लाएं, वरना पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा।
धन्यवाद
आगाज़ क्रिएशन

Monday, 18 May 2015

Interesting Experiment

एक बार कुछ scientists ने एक बड़ा ही interesting experiment किया..
उन्होंने 5 बंदरों को एक बड़े से cage में बंद कर दिया और बीचों -बीच एक सीढ़ी लगा दी जिसके ऊपर केले लटक रहे थे..
जैसा की expected था, जैसे ही एक बन्दर की नज़र केलों पर पड़ी वो उन्हें खाने के लिए दौड़ा..
पर जैसे ही उसने कुछ सीढ़ियां चढ़ीं उस पर ठण्डे पानी की तेज धार डाल दी गयी और उसे उतर कर भागना पड़ा..
पर experimenters यहीं नहीं रुके,
उन्होंने एक बन्दर के किये गए की सजा बाकी बंदरों को भी दे डाली और सभी को ठन्डे पानी से भिगो दिया..
बेचारे बन्दर हक्के-बक्के एक कोने में दुबक कर बैठ गए..
पर वे कब तक बैठे रहते,
कुछ समय बाद एक दूसरे बन्दर को केले खाने का मन किया..
और वो उछलता कूदता सीढ़ी की तरफ दौड़ा..
अभी उसने चढ़ना शुरू ही किया था कि पानी की तेज धार से उसे नीचे गिरा दिया गया..
और इस बार भी इस बन्दर के गुस्ताखी की सज़ा बाकी बंदरों को भी दी गयी..
एक बार फिर बेचारे बन्दर सहमे हुए एक जगह बैठ गए...
थोड़ी देर बाद जब तीसरा बन्दर केलों के लिए लपका तो एक अजीब वाक्य हुआ..
बाकी के बन्दर उस पर टूट पड़े और उसे केले खाने से रोक दिया,
ताकि एक बार फिर उन्हें ठन्डे पानी की सज़ा ना भुगतनी पड़े..
अब experimenters ने एक और interesting चीज़ की..
अंदर बंद बंदरों में से एक को बाहर निकाल दिया और एक नया बन्दर अंदर डाल दिया..
नया बन्दर वहां के rules क्या जाने..
वो तुरंत ही केलों की तरफ लपका..
पर बाकी बंदरों ने झट से उसकी पिटाई कर दी..
उसे समझ नहीं आया कि आख़िर क्यों ये बन्दर ख़ुद भी केले नहीं खा रहे और उसे भी नहीं खाने दे रहे..
ख़ैर उसे भी समझ आ गया कि केले सिर्फ देखने के लिए हैं खाने के लिए नहीं..
इसके बाद experimenters ने एक और पुराने बन्दर को निकाला और नया अंदर कर दिया..
इस बार भी वही हुआ नया बन्दर केलों की तरफ लपका पर बाकी के बंदरों ने उसकी धुनाई कर दी और मज़ेदार बात ये है कि पिछली बार आया नया बन्दर भी धुनाई करने में शामिल था..
जबकि उसके ऊपर एक बार भी ठंडा पानी नहीं डाला गया था!
experiment के अंत में सभी पुराने बन्दर बाहर जा चुके थे और नए बन्दर अंदर थे जिनके ऊपर एक बार भी ठंडा पानी नहीं डाला गया था..
पर उनका behaviour भी पुराने बंदरों की तरह ही था..
वे भी किसी नए बन्दर को केलों को नहीं छूने देते..
Friends, हमारी society में भी ये behaviour देखा जा सकता है..
जब भी कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करता है,
चाहे वो पढ़ाई , खेल , एंटरटेनमेंट, business, राजनीती, समाजसेवा या किसी और field से related हो, उसके आस पास के लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं..
उसे failure का डर दिखाया जाता है..
और interesting बात ये है कि उसे रोकने वाले maximum log वो होते हैं जिन्होंने ख़ुद उस field में कभी हाथ भी नहीं आज़माया होता..
इसलिए यदि आप भी कुछ नया करने की सोच रहे हैं और आपको भी समाज या आस पास के लोगों का opposition face करना पड़ रहा है तो थोड़ा संभल कर रहिये..
अपने logic और guts की सुनिए..
ख़ुद पर और अपने लक्ष्य पर विश्वास क़ायम रखिये..
और बढ़ते रहिये..
कुछ बंदरों की ज़िद्द के आगे आप भी बन्दर मत बन जाइए..
सभी साथियों को शुभकामनाएँ !!

5 बहाने सफलता नहीं मिल के लिए !!

सपने कौन नहीं देखता ? अमीर बनने के, हर क्षेत्र में सफल होने के या फिर कुछ ऐसा कर जाने का सपना जिससे दुनिया हमेशा हमें याद करे, हम सब ऐसा कोई न कोई सपना जरूर देखते हैं।
मैं उन सपनो की बात नहीं कर रहा हूँ जो आप सोते हुए देखते हैं बल्कि उन सपनो की बात कर रहा हूँ जो आपको सोने नहीं देती हैं; तो आखिर ऐसा क्या है जो आपको आपके सपनो को साकार करने से रोक देता है। ऐसी क्या वजहें हैं जो आपको आगे नहीं बढ़ने देती ? और इनसे आप कैसे निजात पा सकते हैं इन्ही बातों पर इस लेख में हम चर्चा करेंगे।
अक्सर हम अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए या दूसरों को दिखाने के लिए या फिर अपने मन को बहलाने के लिए कुछ न कुछ बहाने बनाते हैं। यही बहाने हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने से रोकते रहते हैं। आईये ऐसे ही ५ बहानों (जो बहुत आम हैं ) के बारे में जानते हैं और ये भी जानते हैं की इनसे कैसे निबटा जाय और अपनी जिंदगी में कैसे बदलाव लाइ जाय :
1. यह बहुत कठिन अथवा असंभव सा प्रतीत होता है :
क्या आप अक्सर इस वाक्य का प्रयोग अपने सपने को बयान करते वक्त करते हैं? अगर हाँ तो यह जान लीजिये की जितनी बार आप इस बात को दोहराएंगे आप के लिए आपके सपने को पाना वास्तव में उतना ही असंभव अथवा कठिन होता जायेगा।
खुद्किस्मती से इसका उल्टा भी होता है, कोई काम या लक्ष्य कितना ही कठिन क्यों न हो अगर आप अपने मन को ये समझाते रहें की ये आसान है और आप इसे कर सकते हैं तो धीरे धीरे वही कठिन कार्य या लक्ष्य् आपके लिए आसान होता जायेगा और आप अपने लक्ष्य को आसानी से पाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
२. मैं इतना योग्य/धनी/स्मार्ट नहीं हूँ :
जब आप ये दोहराते हैं की आपका लक्षय या सपना इतना आसान नहीं है तब आप अपने सपने को दोष देते हैं लेकिन जब आप ये कहते हैं की आप इतने सक्षम/धनी/स्मार्ट नहीं हैं तो आप आपने आप को दोष देने लगते हैं।
ऐसा फ़ौरन बंद करें !!
अपने आप को योग्य, धनी अथवा स्मार्ट न होने पर स्वयं को दोष देना बंद करें। जिन चीजों पर आपका कोई भी नियंत्रण नहीं हैं उसके लिए अपने आप को दोष देना बंद करें और दृढ निश्चय करके अपने आप से दोहराएं कि परिश्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों आप हर काम को करने में सक्षम हैं और आप आपने लक्ष्य हासिल करके ही रहेंगे।
३. मेरे पास समय नहीं है /पैसा नहीं है /या फिर प्रतिभा नहीं है :
अक्सर हम उसी चीज के बारे में गौर करते रहते हैं जो हमारे पास नहीं होता है जैसे पैसा, समय या फिर टैलेंट। उदाहरण के तौर पर अगर आपको लगता है कि आपके पास अपने काम को करने के लिए योग्यता नहीं है या फिर कोई स्किल नहीं है तो ऐसे तरीकों को खोजें या फिर कहीं से ट्रेनिंग लें जिससे आपकी मुश्किल आसान हो जाए।
और उन चीजों पर ध्यान देना बंद करें जो आपके पास नहीं है बल्कि उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके पास हैं। आपके पास हमेशा नयी शुरुआत करने के मौके होंगे, इसलिए नयी शुरुआत करने के लिए सबसे पहले ये जाने कि अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए आपको किन चीजों की जरुरत है और फिर उसे हासिल करने में जुड़ जाएँ।
४. मैं इसे किसी और दिन कर लूंगा : 
छोटे - छोटे या बड़े कामों को कल पर नहीं छोड़े क्यूंकि कल क्या होगा इसे कोई नहीं जानता। और फिर अगर आप किसी काम को आप आज नहीं करना चाहते तो क्या गारंटी है की आप कल उसे करेंगे ही ?
5. मैं पहले अभी असफल हो चूका हूँ :
पहले आपके साथ क्या हुआ उसे आप अब तो बदल नहीं सकते, लेकिन आपका आने वाला कल बीते हुए कल जैसा नहीं हो उसके लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं। 
इसलिए बीती हुयी बातों को भूल जाएँ और अपने आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें।
जो बीत गयी सो बात गयी, अब वो करें जो आप हमेशा से करना चाहते थें; या फिर आप अभी अपने कम्फर्ट जोन में ही बने रहें और फिर आने वाले समय में सिर्फ पश्चाताप करें की काश अगर मैं ……। फैसला आपको करना है कि आप आने वाली जिंदगी को किस तरह से गुजरना चाहते हैं।

Saturday, 2 May 2015

नेटवर्क मार्केटिंग, शंकाएं व भ्रांतियां

नेटवर्क मार्केटिंग एक उम्दा व सैद्धांतिक व्यापारिक प्रणाली है परंतु फिर भी इसे लेकर आम लोगों के मन में इतनी ज्यादा शंकाएं व भ्रांतियां है, जितनी शायद किसी व्यापार को लेकर नहीं होगी। मैंने कई बार गहराई से सोचा कि आखिर क्यों इस प्रणाली के विपक्ष में इतना कुछ कहा जाता है। काफी विचार और अध्ययन के बाद मैं यह कह सकता हूँ कि ये भ्रांतियां–
• उन कंपनियों के द्वारा फैलाई गई हैं जिनके व्यापार को यह प्रणाली प्रभावित कर रही थी।
• उन फर्जी नेटवर्क कंपनियों के कारण पैदा हुई है, जो गलत सिद्धांत और नीयत के बाजार में आई थी और हजारों लोगों के सपनों से खिलवाड़ कर के चंपत हो गई या फिर उन्हें अपना कामकाज समेटना पड़ा।
• ये भ्रांतियां उन लोगों द्वारा भी फैलाई गई हैं, जो इस व्यवसाय में आधे-अधूरे मन से उतरे थे और असफल हो गये।
• ये शंकाएं उन लोगों द्वारा पैदा की गई हैं जो फटाफट अमीर बनने की नीयत रखते थे परंतु सच्चाई जानते ही बिजनेस छोड़ भाग खड़े हुए।
• ये अफवाहें उन लोगों के द्वारा भी फैलाई गई है जो इस प्रणाली का हिस्सा तो थे परंतु स्थापित सिद्धांतों का पालन नहीं करते थे, अपलाइन की बात नहीं सुनते थे और स्वयं को अति बुद्धिमान समझते थे। घोर असफलता और हताशा के कारण जब उन्हें यह व्यापार छोड़ना पड़ा तो स्वयं की कमजोरी को ढंकने के लिए उन्होंने प्रणाली के विरोध में बोलना शुरू कर दिया।

मल्टी लेवल मार्केटिंग बिजनेस..

आज कि जिंदगी में किसी भी व्यक्ति के लिए करियर सबसे बड़ा सवाल है जब करियर के लिए फ़ैसला लेने कि बात आती है तो हमारे दिमाग में कई तरह के विकल्प आते हैं , जन्म से लेकर आज तक हमने सिर्फ़ और सिर्फ़ नौकरी, बिजनेस या प्रोफेशन, इस माध्यमों को ही करियर के तौर पर देखा है, सब लोग इन्हीं माध्यमों से चुनने का सुझाव देते हैं, मेरे खयाल से ऐसे में हमारी ऊँची महत्वकंशा, ऊँचे सपने और स्वतंत्रता छिन जाती है,
ईश्वर का दिया हुआ नायाब तरीका मल्टी लेवल मार्केटिंग एक ऐसा माध्यम है जिसमे सीमित धन और इच्छा अनुसार समय लगा कर असीमित धन, स्वतंत्रता और मान सम्मान, मर्यादा पाई जा सकती है,
आधुनिक युग में हमारे बहुत से लीडर्स ने यह सिद्धकर दिया है कि इस इंडस्ट्री का मेह्त्व अन्य Industries कि अपेक्षा बहुत ज्यादा है, जिंदगी भर कि पढाई और तमाम पूँजी लगाकर जो उपलब्धि, खुशी, शक्ति स्वतंत्रता नही मिलती वह आज मल्टी लेवल मार्केटिंग में ईमानदारी से प्रयास् करने वालों को हासिल हो जाती है
मल्टीलेवेल मार्केटिंग में ना ही अधिक पूँजी का जोखिम है, ना ही एजुकेशन या अप्रोच कि डिमांड, इस बिजनेस में आय अर्जित करने के साथ साथ संपूर्ण स्वभाव में ऐसा परिवर्तन होता है कि जो आज के समाज में अति आवश्यक है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग इस सदी का सर्वोपरि करियर है जिसमे उमर, जाति, धर्म, शिक्षा, या किसी अन्य प्रकार कि बाधा नही है, जिसका मूल मंत्र है, "सफलता दिलाओ और सफलता पाओ"
हमारे भारत देश में अब नवयुवकों को मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस के प्रति विश्वास आ रहा है और बढता जा रहा है, और इससे हमारे देश में बेरोजगारी भी दूर हो रही है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस एक ऐसी अपोर्चुनिटी है जिसमे ईमानदारी से मेहनत करके इज़्ज़त, पैसा, और शोहरत प्राप्त करने के साथ साथ लाखों लोगों और उनके सपने पुरे करने में मदद भी कि जाती है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस एक करियर अपोर्चुनिटी इसलिए भी है क्यों कि इसमे प्रवेश करना बहुत आसान है और इसकी आर्थिक संभावनाएँ भी विराट है,
डॉक्टर, इंजीनियर, आई.पी.एस. आदि कि तरह मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस भी एक करियर है बशर्ते 5 साल आप इस पर पुरे हार्ड वर्क और निरंतरता के साथ डटे रहें,
मगर नई नई प्रलोभन यानी लालच देने वाली कंपनियों और ग़लत leaders को नजर अंदाज़ करके एक स्थान पर अपनी ऊर्जा लगानी होगी,
जिस तरह 10 स्थानों पर 10-10 फिट का गड्ढा खोद्कर अर्थात 100 फिट खुदाई करने के बाद भी हमें पानी नही मिलता, लेकिन एक स्थान पर हम 40 से 50 फिट गड्ढा खोद कर हम पानी पा सकते हैं. उसी तरह हम एक मल्टीलेवेल मार्केटिंग को 5 साल देकर जीवनभर के लिए एक बेहतर करियर बना सकते हैं,
समय के साथ साथ आज नेटवर्क मार्केटिंग के रुप में पुरे संसार में पाँव पसारने को तैयार है और जो सपने देखते है, मह्त्वकांगशि, व्याव्सायिक मानसिकता तथा नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्तियों को आमंत्रित कर रहा है कि,
मुझे करियर के रूम में अपनाकर आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा को हासिल करके चैंपियन बन जाओ,
आज जो लोग नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय के विरोधी या असफल हैं वास्तव में उन्होंने अभी असली नेटवर्क मार्केटिंग को समझा ही नही है.
नेटवर्क मार्केटिंग 100% बिजनेस है जिसमें उत्पाद और उनकी बिक्री अत्यन्त आवश्यक है,
बस अन्तर यह है कि आम salesman कड़ी मेहनत करके अपने लिए थोड़ा ही कमा पता है और दूसरों के लिए बड़ी आय का जरिया बनता है,
लेकिन जब यही काम नेटवर्क मार्केटिंग में करता है तो एक बड़ा उध्मी बनकर अपने बड़े - बड़े सपनों को पूरा कर सकता है……….इसलिए नेटवर्क मार्केटिंग को करियर बनाना समझदारी भरा फ़ैसला है,..

ऑन्तरप्रनेयरशिप का है सपना , तो सीखें ये टिप्स !!


कभी आपने सोचा है कि जबॉन्ग जैसी फैशन प्रॉडक्ट्स वेबसाइट का देवघर जैसे छोटे जिले से कोई कनेक्शन हो सकता है? नहीं ना? अब जान लीजिए, कनेक्शन है और वह भी बहुत तगड़ा। इस कंपनी के बनाने वाले और एमडी की पोजिशन पर बैठे प्रवीण सिन्हा देवघर से हैं और हर उस शख्स के लिए मिसाल हैं जो कुछ कर गुजरना चाहता है।
सोच-समझ से इंटरनैशनल और दिल से पूरे हिंदी मीडियम प्रवीण के दिए चंद ऑन्तरप्रनेयरशिप टिप्स
दिल की सुनें : कोई भी काम करने से पहले दिल की जरूर सुनें। जिस काम में दिल न लगे, वह न करें तो अच्छा होगा।खुद से पूछें : मजा आ रहा है? अगर जवाब हां है तो आप सही राह पर हैं। बात बस इतनी सी है कि जिस काम को करने में मजा आता है, आप बस उसे ही बड़ा बना सकते हैं।
आइडिया से जरूरी उस पर काम करना : आइडिया तो तमाम लोगों के पास होते हैं लेकिन असली जरूरत उसे दिमाग या कागज से जमीन पर उतारने की है। सोचते रहने से काम नहीं बनेगा। करना जरूरी है।
हर पहलू को जांचें : किसी भी काम को करने का पहला स्टेप उसका विचार है और हर विचार के कई पहलू होते हैं। बेहतर होगा कि हर पहलू के बारे में अच्छी तरह से जानें। मैं अपने विचारों को बैलेंस करने के लिए अलग-अलग विचारधाराओं वाली किताबें पढ़ता हूं, जिससे मुझे एक बैलेंस नजरिया डिवेलप करने में मदद मिलती है।
अपडेट रहें : आज की दुनिया में अपडेट न होना खत्म हो जाना है। एक ऑन्तरप्रनेयर के तौर पर मेरा मानना है कि जागरूकता ही आपको कॉम्पिटिशन में आगे बनाए रख सकती है। यह नई चुनौतियों से जूझने में भी मददगार साबित होती है।
डरो मत : अगर कुछ अलग करना है तो डरो मत। जब भी कुछ नया होता है आसपास हलचल और विरोध के सुर सुनाई पड़ते हैं। लेकिन डरने की जरूरत नहीं। जैसे ही आप खुद को साबित करते हैं, सब खुद-ब-खुद शांत हो जाता है।
सोशल मीडिया और तकनीक का सहारा लें : सोशल मीडिया अपने बिजनेस या ब्रैंड को लोगों तक पहुंचाने का सबसे आसान और तेज तरीका साबित होता जा रहा है। इसका बखूबी इस्तेमाल करना सीखें और इसे मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा बनाएं।
इगो को कहें गो : खुद को साबित करने का पैशन, इगो में तब्दील न होने पाए। अपने काम को लेकर लॉजिकल और इमोशनल रहें। लेकिन इगो को पास न फटकने दें। याद रखें कि जैसे आप किसी चीज में बेहतर हैं तो दूसरे किसी दूसरे काम में आपसे बेहतर हो सकते हैं। आप जो नहीं कर सकते उसे स्वीकार करें।
80-20 का फॉर्म्युला : अपने पास ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव लोगों को रखें, लेकिन जमीन पर पैर बना रहे इसलिए कुछ निगेटिव विचार वाले दोस्तों से राय लेने में कोई बुराई नहीं है। मैं 80 फीसदी पॉजिटिव और 20 फीसदी निगेटिव लोगों को साथ रखता हूं और यह मेरे किसी भी फैसले को प्रैक्टिकल बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं।
प्रवीण से पूछे गए 5 बेहद अहम सवाल-जवाब
1. क्या हर इंसान में ऑन्तरप्रनेयरशिप की क्षमता होती है?
हां, मुझे लगता है कि पैशन से भरपूर हर इंसान ऑन्तरप्रनेयरशिप का रास्ता चुन सकता है। बस, एक बात याद रखें कि रास्ता आसान नहीं है। अगर धक्के खाने के बावजूद अपने सपनों को संजोए रखने की क्षमता आपमें है तो आप यकीनन कुछ बड़ा कर सकते हैं।
2. पैसे का जुगाड़ कैसे किया जाए?
सब कुछ आपके आइडिया और उसे मुकाम पर पहुंचाने के जज्बे पर निर्भर करता है। यकीन मानिए अगर आपके आइडिए में दम है तो फंड खुद-ब-खुद चल कर आपके पास आएगा। जिस दिन आपके प्रॉडक्ट या सर्विस के लिए ग्राहकों की लाइन लगनी शुरू होगी, उस लाइन में फंड लेकर भी लोग लगे होंगे।
3. जमी-जमाई नौकरी छोड़कर ही क्या ऑन्तरप्रनेयरशिप का रास्ता चुना जा सकता है? रिस्क फैक्टर कितना है?
मेरा मानना है कि नौकरी करते हुए भी अपने सपने के प्रॉजेक्ट को चलाया जा सकता है। अगर आप सिर्फ वीकेंड या छुट्टी का दिन ही अपने आइडिया को मुकाम तक पहुंचाने के लिए लगा दें तो अंजाम तक पहुंच सकते हैं। बस जरूरत है उन छुट्टियों को चुरा कर अपने सपने को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करने की। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे तो इसका मतलब अभी ऑन्तरप्रनेयरशिप की आग नहीं है आपके अंदर। जहां तक बात रिस्क फैक्टर की है तो यह हर इंसान के लिए अलग हो सकता है। जिम्मेदारियों के हिसाब से ही रिस्क का आंकलन करना मुमकिन होता है जो अपने केस में आप खुद ही कर सकते हैं।
4. ऑन्तरप्रनेयरशिप की जर्नी का सबसे बड़ा सबक?
(हंसते हुए) थोड़ा जल्दी शुरू करता तो ज्यादा अच्छा होता।
5. ऑन्तरप्रनेयरशिप वन मैन शो है या पार्टनर के साथ करना ज्यादा बेहतर है?
यह भी आपके वर्किंग स्टाइल पर निर्भर करता है। मैंने हर काम शुरू अकेले किया लेकिन जल्दी ही एक पार्टनर ढूंढ लिया। मुझे पार्टनरशिप में काम करना सुहाता है। किसी भी तरीके को अच्छा या बुरा नहीं कहा जा सकता। दोनों की अपनी अच्छाइयां और बुराइयां हैं। मुझे लगता है कि हर इंसान सब कुछ बेहतरीन तरीके से नहीं कर सकता। इसलिए आप जिस फील्ड में कमजोर हों उसमें पार्टनर ढूंढना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Success story

यह एक अनचाहा तथ्य है कि हममें से ज्यादातर लोग अपनी life को नहीं lead करते बल्कि हमारी life हमें lead करती है … हम अपनी situation को बेहतर बनाने के लिए कुछ ख़ास नहीं करते और धीरे -धीरे अपनी mediocrity को accept कर लेते हैं और so called “secured” life जीते रहते हैं . पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इन सबसे ऊपर उठ कर कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जो ना सिर्फ उनकी ज़िन्दगी बदल देता है बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का भी काम करता है .
दोस्तों , आज मैं आपके साथ ऐसे ही एक शख्स की कहने share करूँगा जिसने barber से billionaire बनने तक का सफ़र तय किया …. मैं बात कर रहा हूँ बेंगलुरु के रहने वाले 42 वर्षीय Ramesh Babu की जिन्होंने अपनी ईमानदार , कठोर परिश्रम , विनम्रता और दूरदर्शिता के बल पर करोड़ों रुपये का business empire खड़ा कर लिया . तो आइये जानते हैं उनकी success story के बारे में ...
जब रमेश बाबू सिर्फ सात साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया . वो अपने पीछे अपना परिवार और एक barber shop छोड़ गए थे . उनकी माँ ने बड़ी मुश्किल से इधर -उधर खाना बनाने का काम करके बच्चों को पाला -पोसा और पढाया – लिखाया ...
चूँकि वो खुद barber shop नहीं चला सकती थीं इसलिए उन्होंने दुकान को 5 रूपये रोजान पर किराए पर उठा दिया ...
Ramesh Babu बताते हैं कि , “ हम बस एक time का खाना खा कर बड़े हुए हैं .”
रमेश बाबू जैसे जैसे बड़े हुए उन्हें लगने लगा कि अब उन्हें पढाई -लिखी छोड़ कर अपनी माँ का हाथ बंटाना चाहिए ….,लेकिन माँ के जिद्द करने पर उन्होंने पढाई जारी राखी और इंटर(12th ) करने के बाद Electronics में diploma किया . इन सबके दौरान उनके पिता की दुकान अभी भी मामूली किराये पर चल रही थी . 1989 में रमेश बाबू ने निश्चय किया कि अब वो खुद ये दुकान चलाएंगे और अपने पुरखों द्वारा शुरू की गयी दुकान में काम करने लगे .
उनके मेहनत और व्यवहार से दुकान अच्छी चल पड़ी और अब वो अपने परिवार का खर्चा उठाने के साथ साथ कुछ पैसे save भी करने लगे .
1994 तक उन्होंने Maruti Omni खरीदने भर के पैसे बचा लिए थे . उन्होंने गाड़ी खरीद ली , पर एक समस्या थी ..गाड़ी अक्सर बेकार खड़ी रहती थी , इसलिए उन्होंने उसे rent पर देने का निर्णय लिया . और यही वो बीज था जो आगे चल कर Ramesh Tours and Travels नाम की company में बदल गया .
1994 से 2004 के बीच में उन्होंने 7 और कारें खरीदीं और उन्हें भी rent पर लगा दिया . इस बीच उन्होंने एक बात का हमेशा ध्यान रखा कि उनके driver well-behaved रहे और clients पूरी तरह satisfied हों . उन्होंने अपने drivers की सुख -सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा और शायद यही वजह है कि उनका पहला driver संपथ आज भी उनके साथ है .
2004 में उन्होंने Luxury car segment में घुसने का फैसला किया और बैंक से loan लेकर 42 लाख की एक Mercedes Benz खरीद ली . उनका कहना है कि “ यह बहुत अच्छा रहा क्योंकि बाकी travel agencies के पास इसी पुरानी luxury कारें थीं , और सिर्फ हमारे पास ही एकदम brand new Mercedes थी .”
इसके बाद रमेश जी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक अपने कारों का जखीरा बढाते गए . और आज उनके पास लगभग 100 कारें हैं जिनमे BMW, Mercedes और Rolls Royce Ghost जैसी 27 luxury गाड़ियाँ भी शामिल हैं .
उनकी सबसे सस्ती गाड़ी का एक दिन का minimum rent 1000 रूपये है और सबसे महंगी Rolls Royce का 50,000 रुपये है …. लगभग हर रोज़ उनकी सभी गाड़ियाँ book रहती हैं ….आप अंदाज़ा लगा सकते हैं उनकी एक दिन की कमाई का ….!!!!!
और हाँ , उनकी पहली car Maruti Omni अभी भी उनके साथ है …पर अब वो उसे rent पर नहीं देते .
आज उनकी company ने कई ड्राइवरों को रोजगार दिया हुआ है. उनकी कंपनी में यह भी सुविधा है कि कोई ग्राहक चाहे तो सिर्फ car hire करे और खुद चला कर ले जाए .
अब आप ही सोचिये कि इतने बड़े आदमी का daily routine क्या होता होगा ….आराम से अपने 5 star office में बैठना और अपना जमा -जमाया business manage करना ……पर नहीं ….Ramesh Babu तो सच में एक मिसाल हैं .
वो अभी भी रोज सुबह 8 से 10 बाल काटने का काम करते हैं , 10 से 4 वो अपना car rental business सँभालते हैं और फिर 4 से 7 लोगों के बाल काटते हैं और एक बार फिर 7 से 8:30 Ramesh Tours and Travels का काम देखते हैं
जरा imagine कीजिये कि आप अपनी scooter से किसी नाई के यहाँ जाएं और वो अपनी Rolls Royce से उतर कर आपके बाल में पानी छिडके ….woooooo!!!!
Ramesh Babu अपनी पत्नी , दो बेटियों और एक बेटे के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं . उनका कहना है “ मैं अपने बच्चों को अपने दोनों business करना सीखाऊंगा .”
वैसे तो रमेश जी काफी busy रहते हैं पर ladies hair cut सीखने के लिए Singapore जा चुके हैं और एक बार Germany की भी सैर कर चुके हैं .जब उनसे कोई पूछता है कि वो किसी club के member क्यों नहीं बन जाते तो उंनका कहना होता है , “ मेरे पास time नहीं है ”
सच में Ramesh जी इस बात का जीता-जागता प्रमाण हैं कि इंसान अपनी मेहनत से कुछ भी हांसिल कर सकता है और सब कुछ हांसिल कर के भी जमीन से जुड़ा रह सकता है .
Sunday को वो पूरा दिन अपने saloon पर ही काम करते हैं क्योंकि उस दिन भीड़ ज्यादा होती है . इसका ये मतलब है कि वो एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते .वो पुरुषों के बाल काटने के 65 और महिलाओं के 150 रुपये लेते हैं .
वो आज भी उन दिनों को नहीं भूले हैं जब उनकी माँ दूसरों के यहाँ खाना बनती थी . वो अभी भी बाल इसलिए काटते हैं ताकि वो अपनी जड़ों को ना भूल पाएं . वो कहते हैं कि , ” मैं कभी भी अपने customer को नाराज़ नहीं करता .”
उनके travel business की लागत का कुछ हिस्सा Traffic police के fine भरने में जाता है . हर महीने वो खुद जा कर fine जमा करते हैं और उसे driver की salary से काटते हैं . उन्हें यह पसंद नहीं की उनकी गाड़ियाँ बीच में रोकी जाएं और customers को असुविधा हो .
उनका कहना है कि उनकी success का एक ही formula है ,” hard work and honesty”
इतना सफल होने के बाद भी किसी का इतना down to earth होना सच में inspire करता है कि हम भी उनकी तरह बनें .
हम आशा करते हैं कि आगे आने वाले समय में भी उनके दोनों business फलते -फूलते रहे और वो इसी तरह से हमें प्रेरणा देते रहे ...!!

Thursday, 23 April 2015

Make everything new !!



What you need to know about the past is that no matter what has happened,

it has all worked together to bring you to this very moment. 

And this is the moment you can choose to make everything new. Right Now.