Wednesday, 29 July 2015

Mlm को भी बना सकते है, अपना कैरियर।।

क्या नेटवर्क मार्केटिंग को करियर के तौर पर लिया जा सकता है ?
जी हाँ, लिया जा सकता है।
आज कि जिंदगी में किसी भी व्यक्ति के लिए करियर सबसे बड़ा सवाल है जब करियर के लिए फ़ैसला लेने कि बात आती है तो हमारे दिमाग में कई तरह के विकल्प आते हैं , जन्म से लेकर आज तक हमने सिर्फ़ और सिर्फ़ नौकरी, बिजनेस या प्रोफेशन, इस माध्यमों को ही करियर के तौर पर देखा है, सब लोग इन्हीं माध्यमों से चुनने का सुझाव देते हैं, मेरे खयाल से ऐसे में हमारी ऊँची महत्वकंशा, ऊँचे सपने और स्वतंत्रता छिन जाती है,
ईश्वर का दिया हुआ नायाब तरीका मल्टी लेवल मार्केटिंग एक ऐसा माध्यम है जिसमे सीमित धन और इच्छा अनुसार समय लगा कर असीमित धन, स्वतंत्रता और मान सम्मान, मर्यादा पाई जा सकती है,
आधुनिक युग में हमारे बहुत से लीडर्स ने यह सिद्धकर दिया है कि इस इंडस्ट्री का मेह्त्व अन्य (इंडस्ट्री) कि अपेक्षा बहुत ज्यादा है, जिंदगी भर कि पढाई और तमाम पूँजी लगाकर जो उपलब्धि, खुशी, शक्ति स्वतंत्रता नही मिलती वह आज मल्टी लेवल मार्केटिंग में ईमानदारी से प्रयास् करने वालों को हासिल हो जाती है
मल्टीलेवेल मार्केटिंग में ना ही अधिक पूँजी का जोखिम है, ना ही एजुकेशन या अप्रोच कि डिमांड, इस बिजनेस में आय अर्जित करने के साथ साथ संपूर्ण स्वभाव में ऐसा परिवर्तन होता है कि जो आज के समाज में अति आवश्यक है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग इस सदी का सर्वोपरि करियर है जिसमे उमर, जाति, धर्म, शिक्षा, या किसी अन्य प्रकार कि बाधा नही है, जिसका मूल मंत्र है, "सफलता दिलाओ और सफलता पाओ"
हमारे भारत देश में अब नवयुवकों को मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस के प्रति विश्वास आ रहा है और बढता जा रहा है, और इससे हमारे देश में बेरोजगारी भी दूर हो रही है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस एक ऐसी अपोर्चुनिटी है जिसमे ईमानदारी से मेहनत करके इज़्ज़त, पैसा, और शोहरत प्राप्त करने के साथ साथ लाखों लोगों और उनके सपने पुरे करने में मदद भी कि जाती है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस एक करियर अपोर्चुनिटी इसलिए भी है क्यों कि इसमे प्रवेश करना बहुत आसान है और इसकी आर्थिक संभावनाएँ भी विराट है,
डॉक्टर, इंजीनियर, आई.पी.एस. आदि कि तरह मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस भी एक करियर है बशर्ते 5 साल आप इस पर पुरे हार्ड वर्क और निरंतरता के साथ डटे रहें..!
यहाँ सफलता उनको ही मिलती है जो समझदारी से काम लेते है।भारत में इसका स्कोप और भी अच्छा है।यहाँ उपभोक्ता अधिक है, और एक विस्तृत बाजार है। बस आप एक सही कंपनी को चुनें, और लग जाइए।सफलता आपकी कदम चूमेंगी।
धन्यवाद

Tuesday, 28 July 2015

हेल्थ केअर प्रोडक्ट बेस mlm करें, सावधानी से ।।

प्रिय मित्रों,
प्रोडक्ट बेस mlm मार्केटिंग सबसे बढ़िया और लंबे समय तक इनकम देने वाला mlm मार्केटिंग है।
परंतु इसमें भी हमें कंपनी सोच समझ कर ही ज्वाइन करनी चाहिए, खास कर हेल्थ केअर प्रोडक्ट बेस कंपनी। हेल्थ केअर प्रोडक्ट बेस कई कंपनी आज कल काम कर रही हैं, किसी भी ऐसी कंपनी को ज्वाइन करने से पहले कंपनी के हिस्ट्री को जानें, जैसे वो कब से काम कर रही है, प्रोडक्ट  का रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग उनका है या नहीं। प्रोडक्ट हार्मफुल तो नहीं है। उनके पास मानक प्रमाण पत्र है या नहीं जैसे-GMP,ISO,FASSI आदि। हेल्थ केअर प्रोडक्ट अक्सर फ़ूड सप्लीमेंट कह कर बेचे जाते है। फ़ूड सप्लीमेंट कोई दवा नहीं है। ये सिर्फ हमारे शरीर मैं आवश्यक प्रोटीन या विटामिन को पूरा करती है। ये रोगों से लड़ने की हमारे शरीर की पॉवर को बढती है। ना की ये रोग की दवा ही है। आज के कम जानकर नेटवर्कर सिर्फ अपने लाभ के लिये रोगियो को अपने प्रोडक्ट को दवा बता कर बेच देते है। रोगी भी डॉक्टर की दवा को छोड़ कर इसी पर निर्भर हो जाता है। जो उसके लिए खतरनाक है। आप रोगी को डॉक्टर की दवा के साथ आपने प्रोडक्ट को लेने की सलाह दे। लाभ होने पर धीरे धीरे दवा छोड़ ने को कहें।हेल्थ केअर कंपनी कर रहे है तो प्रोडक्ट की पूर्ण जानकारी ले। कंपनी के ट्रेनिंग प्रोग्राम मैं भाग लें। और पूरी जानकारी के साथ ही प्रोडक्ट किसी को दे। इंडिया मैं रोग से बचने के लिए नहीं बल्कि रोग की इलाज के लिए हेल्थ केअर प्रोडक्ट लोग लेते है। अतः आप से अनुरोध है की किसी को हेल्थ केअर प्रोडक्ट देने या यूज़ करने के पहले इन बातों का धयान दे। जितना हो सके स्वदेसी कंपनी करें।

Sunday, 26 July 2015

ROI या investment mlm प्लान एक जुआ।।

इन्वेस्टमेंट प्लान या Roi प्लान एक जुआ होता है। जुआ आदमी को बर्बाद ही करता है । ये एक नशा की तरह होता है। पता नहीं क्यू पढ़े लिखे लोग भी इसमें फंस जाते है। आप लोगो से अनुरोध है की इन्वेस्टमेंट प्लान का वहिष्कार करो।मेक क्लीन mlm वर्ल्ड।mlm मार्केटिंग कई बेरोज़गार लोगो को रोज़गार देती है। पर इसे करने से पहले कुछ बातो का ध्यान दे। इन्वेस्टमेंट प्लान ,ROI प्लान से जितना हो सके बचे। ये प्लान जुआ की तरह है।इसमें कभी भी आपकी पूँजी डूब सकती है। 1000 मैं 1 पर्सन इनकम करता है।ये प्लान मनी के सर्कुलेशन पर निर्भर करता है। जब तक नए लोग या पुराने मेंबर लालच में फंस कर इन्वेस्टमेंट करते रहते है, कंपनी पेमेंट करती है।ऐसे प्लान इंडिया मैं गैर क़ानूनी भी है।इसलिए ऐसी कंपनी के पास कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं होता है। अगर mlm करना है, तो प्रोडक्ट बेस प्लान करें। पर उन प्रोडक्ट से बचे जो किसी को नुकसान पहुँचाती हो। स्वदेशी कंपनी  ही करें।
धन्यवाद।
आग़ाज़ क्रिएशन

आओ मिल कर mlm को मेड इन इण्डिया करें।।

दोस्तों आओ mlm मैं भी मेक इन इंडिया का नारा लगाए।आओ मिल कर mlm मेड इन इण्डिया करें। जिस तरह पड़ोसी की बीबी देखने में तो अच्छी लगती है। पर बुरे समय पर अपनी पत्नी ही काम आती है। उसी तरह विदेसी mlm कंपनी देखती तो अच्छी है। पर आपने देश को कंगाल ही करती है।वो इण्डिया में इन्वेस्टमेंट के लिये कम ही आती हैं, उनका मुख्य उदेश्य अधिक से अधिक प्रॉफिट करना और मुनाफे को अपने देश ले जाना होता हैं।क्या हमारे देश मैं अच्छी mlm कंपनी की कमी है।इसलिए आप से निवेदन है की सिर्फ इंडियन mlm कंपनी करें। दोस्तों आपने कभी सोचा है। हम कई वेदेशी कंपनी ज्वाइन करते हैँ। उसका प्रोडक्ट इण्डिया मैं प्रमोट करते है। वो कंपनी इडिया के लिए क्या करती है।अगर 100 रु लेती है तो 40 रु हमें बांटती है, और लगभग 50% अपने देश ले जाती हैँ। कोई भी वेदेशी कंपनी बताओ जिसका डिस्ट्रीब्यूशन 40% से अधिक हो। आज से प्रण लो करेँगे तो इण्डियन कंपनी ही करेगें।  आज आप को तय करना है की mlm का इंडिया में फ्यूचर क्या होगा। जय हिन्द

Saturday, 25 July 2015

Mlm पर जरा सोच कर ।।

एमएलएम बिजनस से
बढ़ती महंगाई और मिलावट से बचने के लिए एमएलएम, मतलब मल्‍टी लेवल मार्कटिंग बिजनस अच्‍छा है, मगर कोई अच्‍छी चीज गलत लोगों के हाथों में बुरे परिणाम देती है, जैसे कि पागल के हाथ में तलवार, आतंकवादियों के हाथ में गोला बारूद। बारूद तलवार बुरी चीजें नहीं, मगर गलत लोगों के हाथों में पड़ते ही गलत परिणाम देने लगती हैं। वैसे ही हिन्‍दुस्‍तान में एमएलएम बिजनस को लेकर हो रहा है। एमएलएम बिजनस के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी मारी जा रही है, इसलिए सावधान रहने के लिए कह रहा हूं। आज के युग में एमएलएम एक बेहतरीन बिजनस है, अगर करना है तो एक अच्‍छी एमएलएम कंपनी चुनिए। मैं आपको किसी कंपनी विशेष के लिए सिफारिश नहीं करूंगा, लेकिन एक अच्‍छी कंपनी चुनने के लिए सुझाव दे सकता हूं। सबसे पहले कंपनी के पास विजन होना चाहिए, एक बेहतर कल का। उसका प्रोडेक्‍ट बेस होना चाहिए। मार्किट भाव पर सामान उपलब्‍ध करवाए, क्‍योंकि एमएलएम को एडवाटाइजमेंट पर पैसा नहीं खर्च होता, वह ग्राहक के द्वारा भी प्रचार करवाती है। एमएलएम के लिए हिन्‍दुस्‍तान में अभी कोई लगाम कसने वाला कोई विभाग नहीं, इसलिए व्‍यक्‍ितयों खुद ही सावधान रहना होगा।
नहीं करनी, अगर कोई आपसे आकर कहे कि दस हजार लगाओ, प्रति माह इतने हजार पाओ, तो सारा गलत होगा, क्‍योंकि अगर ऐसा होता तो केंद्रीय सरकार ऐसा सिस्‍टम लागू कर हिन्‍दुस्‍तान से सीधे ही बेरोजगारी एक बार में खत्‍म कर देती, इसलिए ऐसे झांसे में न आएं, ऐसा कुछ करने से पहले आप अभिनव एंव अन्‍य कंपनियों के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर ले, जो रातों रात लोगों का पैसा लेकर रफूचक्‍कर होगी।
रिश्‍तेदार के कहने पर ज्‍वॉइन न करें, उससे पूर्ण रूप से समझे आखिर पैसा कहां से आता है, अगर उसके पास उत्‍तर न हो तो समझ लीजिए वह गलत रास्‍ते पर जा रहा है, और उसको समझाकर सही रास्‍ते पर लाएं, वरना पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा।
धन्यवाद
आगाज़ क्रिएशन