Wednesday, 26 August 2015

आदतें जो सफलता दिलाए ।।

अगर आप सफलता पाने की कोशिश कर रहे हैं तो इन बातो पर विशेष ध्यान दें।।
दुनिया में हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई अच्छी आदतें होती हैं, जो सफलता पाने में उनकी मदद करती है. कुछ लोगों में ये आदतें पैदाइशी होती है तो कुछ लोग दूसरे लोगों से सीखकर उन आदतों को खुद में शुमार करने की कोशिश करते हैं.
अगर आप नीचे दिए आदतों को अपनाते हैं, तो सफलता पाना हो जायेगा आसान ।।
1.समय का पाबंद होना.
2.हमेशा नए आइडियाज सर्च करते रहना.
3.पुरानी गलतियों से सीखते रहना.
4.सफल लोगों को देखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करना.
5. भविष्य में क्या करनाचाहिए इसकी सीख खुद से लेते रहना.
6.कुछ नया सीखने से प्यार करना.
7.बड़े सपने देखना.
8.किसी भी काम को अधूरा न छोड़ना.
9.कठिन मेहनत से प्यार करना.
10.ऐसे लोगों की मदद करना जिन्हें मदद की जरूरत हो.
11.लोगों को प्रभावित करने के तरीके सीखना.
12.खुद पर नाज होना.
13.खुद के कामों के लिए डेडलाइनसेट करना.
14.अपनी जिंदगी से ऐसी चीजों को निकाल देना, जिससे समय का नुकसान होता हो.
15.लोगों की भावनाओं की कद्र करना.
16.हमेशा नए प्रोजेक्ट के लिए तैयार रहना.
17.नई टेक्नोलॉजी के लिए क्रेजी हो जाना.
18.हर दिन की घटनाओं से अपडेट रहना.
19.दूसरों की सलाह पर ध्यान देना.
20.त्याग करने के लिए तैयार रहना.
21.बीती हुई बातों का देर तक मलाल न करना.
22.अच्छी किताबें पढ़ना.
23.खुद से बातें करना.
24.बड़ी चुनौतियां और बड़े फैसले लेने की काबिलियत रखना.
25.खाली समय में भी कुछ न कुछ नया करने की सोचते रहना.

Saturday, 22 August 2015

सफलता का रहस्य ।।

मित्रों, आपको सफलता का रहस्य समझाने के लिए एक कहानी सुनाता हूँ ।।
एक बार एक नौजवान लड़के ने सुकरात से पूछा कि "सफलता का रहस्य क्या है"?
सुकरात ने उस लड़के से कहा कि तुम कल मुझे नदी के किनारे मिलो. लड़का मिलने आया । फिर सुकरात ने नौजवान से उनके साथ नदी की तरफ बढ़ने को कहा,और जब आगे बढ़ते-बढ़ते पानी गले तक पहुँच गया, तभी अचानक सुकरात ने उस लड़के का सर पकड़ के पानी में डुबो दिया । लड़का बाहर निकलने के लिए तड़पने लगा, लेकिन सुकरात ताकतवर थे और उसे तब तक डुबोये रखे जब तक की वो नीला नहीं पड़ने लगा ।
फिर सुकरात ने उसका सर पानी से बाहर निकाल दिया और बाहर निकलते ही जो चीज उस लड़के ने सबसे पहले की वो थी हाँफते-हाँफते तेजी से सांस लेना।
तब सुकरात ने पूछा -” जब तुम वहाँ थे तो तुम सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?”
लड़के ने उत्तर दिया- "सांस लेना " ।
सुकरात ने कहा- " यही 
सफलता  का रहस्य है।जब तुम सफलता को उतनी ही बुरी तरह से चाहोगे जितना की तुम सांस लेना चाहते थे तो वो तुम्हे मिल जाएगी” इसके लिए और कोई रहस्य नहीं है..।।
तो आप भी अब तब तक शांत मत बैठना , जब तक सफलता पा ना लो ।।

Wednesday, 19 August 2015

"आत्मविश्वास" सफलता की कुंजी ।।


आपका  "आत्मविश्वास " ही आपको सफलता दिला सकता है। जीवन के किसी भी हालात में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरुरी है। अगर आत्मविश्वास नहीं होगा तो आसान से आसान काम आपको कठिन लगेंगे।आपने एक जंजीर में बँधे हाथी को तो देखा ही होगा, वो उस जंजीर को आसानी से तोड़ सकता है पर आत्मविश्वास की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाता है। बचपन से ही उसे उस जंजीर से बाँधा जाता है बचपन में नहीं तोड़ पाने के कारण वो अपना आत्मविश्वास खो देता है। हम लोग भी डर, शर्म अहंकार जैसी ज़ंजीरों से जकड़े है । अगर सफलता पाना है तो आपको अपने आत्मविश्वास से इसे तोड़ना होगा !!

एक और प्रयोग को जानते है,
एक बार एक Science की Research प्रयोगशाला में 
एक experiment किया गया। एक बड़े शीशे के टैंक में 
बहुत सारी छोटी छोटी मछलियाँ 
छोड़ी गयीं और फिर ढक्कन बंद कर दिया। 
अब थोड़ी देर बाद एक बड़ी शार्क 
मछली को भी टैंक में छोड़ा गया लेकिन शार्क 
और छोटी मछलियों के बीच में एक काँच 
की दीवार बनायीं 
गयी ताकि वो एक दूसरे से दूर रहें। शार्क 
मछली की एक खासियत होती 
है कि वो छोटी छोटी मछलियों को खा
जाती है। अब जैसे ही शार्क को 
छोटी मछलियाँ दिखाई दीं वो झपट कर 
उनकी ओर बढ़ी।
जैसे ही शार्क मछलियों की ओर 
गयी वो कांच की दीवार से टकरा 
गयी और मछलियों तक नहीं पहुँच 
पायी। शार्क को कुछ समझ नहीं आया वो 
फिर से छोटी मछलियों की ओर 
दौड़ी लेकिन इस बार भी वो विफल 
रही। शार्क को बहुत गुस्सा आया अबकी 
बार वो पूरी ताकत से छोटी मछलियों पे 
झपटी लेकिन फिर से कांच की 
दीवार बाधा बन गयी।
कुछ घंटों तक यही क्रम चलता रहा, शार्क बार बार 
मछलियों पर हमला करती और हर बार विफल हो 
जाती। कुछ देर बाद शार्क को लगा कि वह मछलियों को 
नहीं खा सकती, यही 
सोचकर शार्क ने हमला करना बंद कर दिया वो थक कर आराम से 
पानी में तैरने लगी। अब कुछ देर बाद 
Scientists ने उस कांच की दीवार को 
शार्क और मछलियों के बीच से हटा दिया उन्हें 
उम्मीद थी कि शार्क अब सारी 
मछलियों को खा जाएगी। लेकिन ये क्या, शार्क ने हमला 
नहीं किया ऐसा लगा जैसे उसने मान लिया हो कि अब वो 
छोटी मछलियों को नहीं खा 
पायेगी। काफी देर गुजरने के बाद 
भी शार्क खुले टैंक में भी मछलियों पर 
हमला नहीं कर रही थी। 
इसे कहते हैं – "सोच "। 

कहीं आप भी 
शार्क तो नहीं? हाँ! हममें से काफी लोग 
उस शार्क की तरह ही हैं जो 
किसी कांच जैसी दीवार 
की वजह से ये मान बैठे हैं कि हम कुछ 
नहीं कर सकते। और हममें से काफी 
लोग तो ऐसे जरूर होंगे जो शार्क की तरह कोशिश करना 
भी छोड़ चुके होंगे। लेकिन सोचिये जब टैंक से दिवार हटा 
दी गयी फिर भी शार्क ने 
हमला नहीं किया क्यूंकि वो हार मान चुकी 
थी, कहीं आपने भी तो हार 
नहीं मान ली? कोई परेशानी या 
अवरोध हमेशा नहीं रहता , क्या पता 
आपकी काँच की दीवार 
भी हट चुकी हो लेकिन आप 
अपनी सोच की वजह से प्रयास 
ही नहीं कर रहे। आप भी 
कहीं ना कहीं ये मान बैठे हैं कि मैं 
नहीं कर सकता। पर मैं दावे के साथ कह सकता हूँ 
कि एक दिन आपकी दीवार भी 
जरूर हटेगी या हट चुकी 
होगी। जरुरत है तो सिर्फ आपके पुनः प्रयास 
की। तो सोचिये मत, आत्मविश्वास जगाइये ।।प्रयास करते रहिये आप जरूर कामयाब  होंगे ।।
अगर महान लोग ये सोचते रहते की "लोग क्या कहेगें ", "मेरे लिए ये काम मेरे नहीं है", "ये मुझसे नहीं होगा" तो वो कभी भी सफल नहीं होते । जन्म से कोई महान नहीं होता, उसका आत्मविश्वास व्यक्ति को महान बनाता है। होता वो ही है, जो हम सोचते है, या करना चाहते है ।।
तो आइये खुद की काबिलियत जानें, और आत्मविश्वास के साथ कदम आगे बढ़ाकर सफलता पाएं ।।
।। जय हिन्द ।।

Monday, 17 August 2015

बहाने जो आपके सपने पुरे ना होने दें।।

सपने कौन नहीं देखता ? 
अमीर बनने के, हर क्षेत्र में सफल होने के या फिर कुछ ऐसा कर जाने का सपना जिससे दुनिया हमेशा हमें याद करे, हम सब ऐसा कोई न कोई सपना जरूर देखते हैं।
मैं उन सपनो की बात नहीं कर रहा हूँ जो आप सोते हुए देखते हैं बल्कि उन सपनो की बात कर रहा हूँ जो आपको सोने नहीं देती हैं; तो आखिर ऐसा क्या है जो आपको आपके सपनो को साकार करने से रोक देता है। ऐसी क्या वजहें हैं जो आपको आगे नहीं बढ़ने देती ? और इनसे आप कैसे निजात पा सकते हैं इन्ही बातों पर इस लेख में हम चर्चा करेंगे।
अक्सर हम अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए या दूसरों को दिखाने के लिए या फिर अपने मन को बहलाने के लिए कुछ न कुछ बहाने बनाते हैं। यही बहाने हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने से रोकते रहते हैं। आईये ऐसे ही ५ बहानों (जो बहुत आम हैं ) के बारे में जानते हैं और ये भी जानते हैं की इनसे कैसे निबटा जाय और अपनी जिंदगी में कैसे बदलाव लाइ जाय :
1. यह बहुत कठिन अथवा असंभव सा प्रतीत होता है ।।
क्या आप अक्सर इस वाक्य का प्रयोग अपने सपने को बयान करते वक्त करते हैं? अगर हाँ तो यह जान लीजिये की जितनी बार आप इस बात को दोहराएंगे आप के लिए आपके सपने को पाना वास्तव में उतना ही असंभव अथवा कठिन होता जायेगा।
खुद्किस्मती से इसका उल्टा भी होता है, कोई काम या लक्ष्य कितना ही कठिन क्यों न हो अगर आप अपने मन को ये समझाते रहें की ये आसान है और आप इसे कर सकते हैं तो धीरे धीरे वही कठिन कार्य या लक्ष्य् आपके लिए आसान होता जायेगा और आप अपने लक्ष्य को आसानी से पाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
२. मैं इतना योग्य/धनी/स्मार्ट नहीं हूँ ।।
जब आप ये दोहराते हैं की आपका लक्षय या सपना इतना आसान नहीं है तब आप अपने सपने को दोष देते हैं लेकिन जब आप ये कहते हैं की आप इतने सक्षम/धनी/स्मार्ट नहीं हैं तो आप आपने आप को दोष देने लगते हैं।
ऐसा फ़ौरन बंद करें !!
अपने आप को योग्य, धनी अथवा स्मार्ट न होने पर स्वयं को दोष देना बंद करें। जिन चीजों पर आपका कोई भी नियंत्रण नहीं हैं उसके लिए अपने आप को दोष देना बंद करें और दृढ निश्चय करके अपने आप से दोहराएं कि परिश्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों आप हर काम को करने में सक्षम हैं और आप आपने लक्ष्य हासिल करके ही रहेंगे।
३. मेरे पास समय नहीं है /पैसा नहीं है /या फिर प्रतिभा नहीं है ।।
अक्सर हम उसी चीज के बारे में गौर करते रहते हैं जो हमारे पास नहीं होता है जैसे पैसा, समय या फिर टैलेंट। उदाहरण के तौर पर अगर आपको लगता है कि आपके पास अपने काम को करने के लिए योग्यता नहीं है या फिर कोई स्किल नहीं है तो ऐसे तरीकों को खोजें या फिर कहीं से ट्रेनिंग लें जिससे आपकी मुश्किल आसान हो जाए।
और उन चीजों पर ध्यान देना बंद करें जो आपके पास नहीं है बल्कि उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके पास हैं। आपके पास हमेशा नयी शुरुआत करने के मौके होंगे, इसलिए नयी शुरुआत करने के लिए सबसे पहले ये जाने कि अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए आपको किन चीजों की जरुरत है और फिर उसे हासिल करने में जुड़ जाएँ।
४. मैं इसे किसी और दिन कर लूंगा ।।
छोटे - छोटे या बड़े कामों को कल पर नहीं छोड़े क्यूंकि कल क्या होगा इसे कोई नहीं जानता। और फिर अगर आप किसी काम को आप आज नहीं करना चाहते तो क्या गारंटी है की आप कल उसे करेंगे ही ?
5. मैं पहले अभी असफल हो चूका हूँ ।
पहले आपके साथ क्या हुआ उसे आप अब तो बदल नहीं सकते, लेकिन आपका आने वाला कल बीते हुए कल जैसा नहीं हो उसके लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं।

Monday, 10 August 2015

MLM मार्केटिंग जो सपने करे सच !!

MLM  व्यापार से अब आपके हर एक सपनो को आसानी से सच किया जा सकता है ।।
Mlm को डायरेक्ट मार्केटिंग या नेटवर्किंग भी कहा जाता है।उद्यमी व्यक्तियों, गृहिणियों, सेवानिवृत्त व्यक्तियों और बेरोजगारो के लिए व्यापार का सुनहरा अवसर है, MLM मार्केटिंग !!

पैसा सब कुछ नहीं होता, पर बहुत कुछ होता है । यदि आप अपने ख़ाली समय में अतिरिक्त आमदनी कमाना चाहते हैं, तो इस कम निवेश व्यापार को हमारे साथ शुरू कीजिये। mlm मार्केटिंग ने कईओं मदद की है सफलता पाने में ।।यहाँ अगर आप सही तरीके से कड़ी मेहनत करते है, तो कोई भी आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकता है ।आलस्य जिंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन है इसे भगाए !आप भी कर सकते हैं अपने सपने साकार !
संकोच नहीं करें, कोई क्या सोचता है इस चक्कर में न पड़े।बस अपना काम लगन से करते जाये।आप ऐसी कंपनी चुने जो आपके लायक हो, जिसे प्रमोट करना आपके लिए सहज हो। जब हमें कोई चीज अच्छी लगती है तो हम अपने जानकर लोगो को बताते है। यहाँ भी वो ही करना है, पर यहाँ बताने पर आपको कुछ आर्थिक लाभ भी होगा। तत्काल लाभ के चक्कर में ना आये। लॉन्ग टर्म प्रॉफिट को देखें।सबसे पहले अपने जानकारी के लोगो की लिस्ट बना ले, जिनको आप प्लान दे सके। फिर न्यू लोगो को दे। बिना जुड़े किसी भी कंपनी के प्लान को किसी को ना दे। mlm में नए जुड़े लोग ये ही गलती करते है। अगर आप ही नहीं जुड़े होंगे , तो आप में आत्मविस्वास कैसे आएगा। और आप भी नकारात्मक हो जाओगे। आप जिसको अपना प्लान देने जा रहे है, पहले आप देख के की वो व्यक्ति उस समय फ्री हो एवम् आपकी बातो को सहजता से सुन सकें, और आप जो भी बोले उसमें कोई भी झिझक ना रखे। आपका प्लान ही सबसे अच्छा है और किसी भी प्लान से अधिक इनकम देने वाला है, ये सोच कर बताएं। किसी भी प्लान में जुड़ने में जल्दी न करे। पूरा रिसर्च करें।

धन्यवाद

Sunday, 9 August 2015

चुनोतियाँ बनती है, हमें प्रतिभाशाली ।।

एक बार एक किसान परमात्मा से बड़ा नाराज हो गया !
.
कभी बाढ़ आ जाये, कभी सूखा पड़ जाए,
कभी धूप बहुत तेज हो जाए तो कभी
ओले पड़ जाये!
.
हर बार कुछ ना कुछ कारण से उसकी फसल
थोड़ी ख़राब हो जाये!
.
एक दिन बड़ा तंग आ कर उसने परमात्मा से कहा, देखिये प्रभु,
आप परमात्मा हैं, लेकिन लगता है आपको खेती
बाड़ी की ज्यादा जानकारी नहीं है,

.
एक प्रार्थना है कि एक साल मुझे मौका दीजिये, जैसा मै
चाहू वैसा मौसम हो,
.
फिर आप देखना मै कैसे अन्न के भण्डार भर दूंगा !
.
परमात्मा मुस्कुराये और कहा ठीक है, जैसा तुम
कहोगे वैसा ही मौसम दूंगा, मै दखल नहीं
करूँगा!
.
किसान ने गेहूं की फ़सल बोई, जब धूप
चाही, तब धूप मिली, जब पानी
तब पानी !
.
तेज धूप, ओले, बाढ़, आंधी तो उसने आने
ही नहीं दी,
.
समय के साथ फसल बढ़ी और किसान की
ख़ुशी भी, क्योंकि ऐसी फसल
तो आज तक नहीं हुई थी !
.
किसान ने मन ही मन सोचा अब पता चलेगा परमात्मा को,
कि फ़सल कैसे उगाई जाती हैं,
.
बेकार ही इतने बरस हम किसानो को परेशान करते
रहे.
.
फ़सल काटने का समय भी आया , किसान बड़े गर्व से
फ़सल काटने गया,
.
लेकिन जैसे ही फसल काटने लगा , एकदम से
छाती पर हाथ रख कर बैठ गया!
.
गेहूं की एक भी बाली के
अन्दर गेहूं नहीं था, सारी बालियाँ अन्दर
से खाली थी,
.
बड़ा दुखी होकर उसने परमात्मा से कहा, प्रभु ये क्या
हुआ ?
.
तब परमात्मा बोले,” ये तो होना ही था, तुमने पौधों को
संघर्ष का ज़रा सा भी मौका नहीं दिया .
.
ना तेज धूप में उनको तपने दिया , ना आंधी ओलों से
जूझने दिया ,
.
उनको किसी प्रकार की चुनौती
का अहसास जरा भी नहीं होने दिया ,
इसीलिए सब पौधे खोखले रह गए,
.
जब आंधी आती है, तेज बारिश
होती है ओले गिरते हैं तब पोधा अपने बल से
ही खड़ा रहता है,
.
वो अपना अस्तित्व बचाने का संघर्ष करता है और इस संघर्ष से
जो बल पैदा होता है वोही उसे शक्ति देता है ,उर्जा
देता है,
.
उसकी जीवटता को उभारता है.
.
सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपने ,
हथौड़ी से पिटने,गलने जैसी चुनोतियो से
गुजरना पड़ता है तभी उसकी स्वर्णिम
आभा उभरती है,
उसे अनमोल बनाती है !”
उसी तरह जिंदगी में भी अगर
संघर्ष ना हो, चुनौती ना हो तो आदमी
खोखला ही रह जाता है, उसके अन्दर कोई गुण
नहीं आ पाता !
ये चुनोतियाँ ही हैं जो आदमी
रूपी तलवार को धार देती हैं, उसे सशक्त
और प्रखर बनाती हैं,
अगर प्रतिभाशाली बनना है तो चुनोतियाँ तो
स्वीकार करनी ही
पड़ेंगी,
अन्यथा हम खोखले ही रह जायेंगे.
अगर जिंदगी में प्रखर बनना है, प्रतिभाशाली बनना है, तो संघर्ष और चुनोतियो का सामना तो
करना ही पड़ेगा !
इसी प्रकार mlm मार्केटिंग मैं भी प्लान को ध्यान से चुने। हेल्पिंग, इन्वेस्टमेंट आदि प्लान जो आपको बिना किसी मेहनत के आमिर बनाए का जो सपना दिखाते है, वो धोखा है। सावधान रहे ऐसे प्लान से।।

Monday, 3 August 2015

असम्भव कुछ भी नहीं है ।।

मित्रों,
कारों को लोकप्रिय बनाने वाले प्रख्यात अमरिकी उध्योगपति हेनरी फोर्ड का बिजनेस कैरियर शून्य से शिखर तक पहुँचने का प्रेरक उदाहरण हैं, चालीस बर्ष की उम्र तक उनके कई बिजनेस चौपट हो चुके थे और वे लगभग दिवालिया थे, किसान परिवार में जन्मे हेनरी फोर्ड बचपन से ही मशीनो में रूचि लेते थे, अपने पिता के सो जाने के बाद वे घड़ियो से खेला करते थे, सोलह साल की उम्र में घर छोड़ने के बाद वे दिन में स्टीम इंजन सुधारने का काम करते थे और रात को घड़ी सुधारने का , हर दिन वे लगभग तेरह चौहद घंटे काम करते थे  !!
फोर्ड ने एक कार बनाने का सपना देखा , जिसका बड़े पैमाने पर उत्पाद और उपयोग हो , वे इतनी सस्ती कार बनाना चाहते थे कि आम आदमी उसे खरीद सके , इस सपने को सच करने में वे लगन से जुटे और अंत में उन्हें सफलता मिली..!!
इसी प्रकार अगर आपको mlm मार्केटिंग मे एक बड़ी सफलता पाने के लिए सिर्फ प्रयास ही नहीं करना चाहिए,बल्कि उसके विषय में सपने भी देखने चाहिए,उस सफलता की योजना भी बनानी चाहिए,तथा उसमें विश्वास भी रखना चाहिए ।।
असंभव कुछ भी नहीं, होता वो ही है, जो आप सोचते हो, अगर आप सोचते हो की आप से नहीं होगा तो कभी भी नहीं होगा।। तो आप अपने aim को पाने की कोशिश करते रहे, एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।।
धन्यवाद ।।