Monday, 18 May 2015

Interesting Experiment

एक बार कुछ scientists ने एक बड़ा ही interesting experiment किया..
उन्होंने 5 बंदरों को एक बड़े से cage में बंद कर दिया और बीचों -बीच एक सीढ़ी लगा दी जिसके ऊपर केले लटक रहे थे..
जैसा की expected था, जैसे ही एक बन्दर की नज़र केलों पर पड़ी वो उन्हें खाने के लिए दौड़ा..
पर जैसे ही उसने कुछ सीढ़ियां चढ़ीं उस पर ठण्डे पानी की तेज धार डाल दी गयी और उसे उतर कर भागना पड़ा..
पर experimenters यहीं नहीं रुके,
उन्होंने एक बन्दर के किये गए की सजा बाकी बंदरों को भी दे डाली और सभी को ठन्डे पानी से भिगो दिया..
बेचारे बन्दर हक्के-बक्के एक कोने में दुबक कर बैठ गए..
पर वे कब तक बैठे रहते,
कुछ समय बाद एक दूसरे बन्दर को केले खाने का मन किया..
और वो उछलता कूदता सीढ़ी की तरफ दौड़ा..
अभी उसने चढ़ना शुरू ही किया था कि पानी की तेज धार से उसे नीचे गिरा दिया गया..
और इस बार भी इस बन्दर के गुस्ताखी की सज़ा बाकी बंदरों को भी दी गयी..
एक बार फिर बेचारे बन्दर सहमे हुए एक जगह बैठ गए...
थोड़ी देर बाद जब तीसरा बन्दर केलों के लिए लपका तो एक अजीब वाक्य हुआ..
बाकी के बन्दर उस पर टूट पड़े और उसे केले खाने से रोक दिया,
ताकि एक बार फिर उन्हें ठन्डे पानी की सज़ा ना भुगतनी पड़े..
अब experimenters ने एक और interesting चीज़ की..
अंदर बंद बंदरों में से एक को बाहर निकाल दिया और एक नया बन्दर अंदर डाल दिया..
नया बन्दर वहां के rules क्या जाने..
वो तुरंत ही केलों की तरफ लपका..
पर बाकी बंदरों ने झट से उसकी पिटाई कर दी..
उसे समझ नहीं आया कि आख़िर क्यों ये बन्दर ख़ुद भी केले नहीं खा रहे और उसे भी नहीं खाने दे रहे..
ख़ैर उसे भी समझ आ गया कि केले सिर्फ देखने के लिए हैं खाने के लिए नहीं..
इसके बाद experimenters ने एक और पुराने बन्दर को निकाला और नया अंदर कर दिया..
इस बार भी वही हुआ नया बन्दर केलों की तरफ लपका पर बाकी के बंदरों ने उसकी धुनाई कर दी और मज़ेदार बात ये है कि पिछली बार आया नया बन्दर भी धुनाई करने में शामिल था..
जबकि उसके ऊपर एक बार भी ठंडा पानी नहीं डाला गया था!
experiment के अंत में सभी पुराने बन्दर बाहर जा चुके थे और नए बन्दर अंदर थे जिनके ऊपर एक बार भी ठंडा पानी नहीं डाला गया था..
पर उनका behaviour भी पुराने बंदरों की तरह ही था..
वे भी किसी नए बन्दर को केलों को नहीं छूने देते..
Friends, हमारी society में भी ये behaviour देखा जा सकता है..
जब भी कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करता है,
चाहे वो पढ़ाई , खेल , एंटरटेनमेंट, business, राजनीती, समाजसेवा या किसी और field से related हो, उसके आस पास के लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं..
उसे failure का डर दिखाया जाता है..
और interesting बात ये है कि उसे रोकने वाले maximum log वो होते हैं जिन्होंने ख़ुद उस field में कभी हाथ भी नहीं आज़माया होता..
इसलिए यदि आप भी कुछ नया करने की सोच रहे हैं और आपको भी समाज या आस पास के लोगों का opposition face करना पड़ रहा है तो थोड़ा संभल कर रहिये..
अपने logic और guts की सुनिए..
ख़ुद पर और अपने लक्ष्य पर विश्वास क़ायम रखिये..
और बढ़ते रहिये..
कुछ बंदरों की ज़िद्द के आगे आप भी बन्दर मत बन जाइए..
सभी साथियों को शुभकामनाएँ !!

5 बहाने सफलता नहीं मिल के लिए !!

सपने कौन नहीं देखता ? अमीर बनने के, हर क्षेत्र में सफल होने के या फिर कुछ ऐसा कर जाने का सपना जिससे दुनिया हमेशा हमें याद करे, हम सब ऐसा कोई न कोई सपना जरूर देखते हैं।
मैं उन सपनो की बात नहीं कर रहा हूँ जो आप सोते हुए देखते हैं बल्कि उन सपनो की बात कर रहा हूँ जो आपको सोने नहीं देती हैं; तो आखिर ऐसा क्या है जो आपको आपके सपनो को साकार करने से रोक देता है। ऐसी क्या वजहें हैं जो आपको आगे नहीं बढ़ने देती ? और इनसे आप कैसे निजात पा सकते हैं इन्ही बातों पर इस लेख में हम चर्चा करेंगे।
अक्सर हम अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए या दूसरों को दिखाने के लिए या फिर अपने मन को बहलाने के लिए कुछ न कुछ बहाने बनाते हैं। यही बहाने हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने से रोकते रहते हैं। आईये ऐसे ही ५ बहानों (जो बहुत आम हैं ) के बारे में जानते हैं और ये भी जानते हैं की इनसे कैसे निबटा जाय और अपनी जिंदगी में कैसे बदलाव लाइ जाय :
1. यह बहुत कठिन अथवा असंभव सा प्रतीत होता है :
क्या आप अक्सर इस वाक्य का प्रयोग अपने सपने को बयान करते वक्त करते हैं? अगर हाँ तो यह जान लीजिये की जितनी बार आप इस बात को दोहराएंगे आप के लिए आपके सपने को पाना वास्तव में उतना ही असंभव अथवा कठिन होता जायेगा।
खुद्किस्मती से इसका उल्टा भी होता है, कोई काम या लक्ष्य कितना ही कठिन क्यों न हो अगर आप अपने मन को ये समझाते रहें की ये आसान है और आप इसे कर सकते हैं तो धीरे धीरे वही कठिन कार्य या लक्ष्य् आपके लिए आसान होता जायेगा और आप अपने लक्ष्य को आसानी से पाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
२. मैं इतना योग्य/धनी/स्मार्ट नहीं हूँ :
जब आप ये दोहराते हैं की आपका लक्षय या सपना इतना आसान नहीं है तब आप अपने सपने को दोष देते हैं लेकिन जब आप ये कहते हैं की आप इतने सक्षम/धनी/स्मार्ट नहीं हैं तो आप आपने आप को दोष देने लगते हैं।
ऐसा फ़ौरन बंद करें !!
अपने आप को योग्य, धनी अथवा स्मार्ट न होने पर स्वयं को दोष देना बंद करें। जिन चीजों पर आपका कोई भी नियंत्रण नहीं हैं उसके लिए अपने आप को दोष देना बंद करें और दृढ निश्चय करके अपने आप से दोहराएं कि परिश्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों आप हर काम को करने में सक्षम हैं और आप आपने लक्ष्य हासिल करके ही रहेंगे।
३. मेरे पास समय नहीं है /पैसा नहीं है /या फिर प्रतिभा नहीं है :
अक्सर हम उसी चीज के बारे में गौर करते रहते हैं जो हमारे पास नहीं होता है जैसे पैसा, समय या फिर टैलेंट। उदाहरण के तौर पर अगर आपको लगता है कि आपके पास अपने काम को करने के लिए योग्यता नहीं है या फिर कोई स्किल नहीं है तो ऐसे तरीकों को खोजें या फिर कहीं से ट्रेनिंग लें जिससे आपकी मुश्किल आसान हो जाए।
और उन चीजों पर ध्यान देना बंद करें जो आपके पास नहीं है बल्कि उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके पास हैं। आपके पास हमेशा नयी शुरुआत करने के मौके होंगे, इसलिए नयी शुरुआत करने के लिए सबसे पहले ये जाने कि अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए आपको किन चीजों की जरुरत है और फिर उसे हासिल करने में जुड़ जाएँ।
४. मैं इसे किसी और दिन कर लूंगा : 
छोटे - छोटे या बड़े कामों को कल पर नहीं छोड़े क्यूंकि कल क्या होगा इसे कोई नहीं जानता। और फिर अगर आप किसी काम को आप आज नहीं करना चाहते तो क्या गारंटी है की आप कल उसे करेंगे ही ?
5. मैं पहले अभी असफल हो चूका हूँ :
पहले आपके साथ क्या हुआ उसे आप अब तो बदल नहीं सकते, लेकिन आपका आने वाला कल बीते हुए कल जैसा नहीं हो उसके लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं। 
इसलिए बीती हुयी बातों को भूल जाएँ और अपने आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें।
जो बीत गयी सो बात गयी, अब वो करें जो आप हमेशा से करना चाहते थें; या फिर आप अभी अपने कम्फर्ट जोन में ही बने रहें और फिर आने वाले समय में सिर्फ पश्चाताप करें की काश अगर मैं ……। फैसला आपको करना है कि आप आने वाली जिंदगी को किस तरह से गुजरना चाहते हैं।

Saturday, 2 May 2015

नेटवर्क मार्केटिंग, शंकाएं व भ्रांतियां

नेटवर्क मार्केटिंग एक उम्दा व सैद्धांतिक व्यापारिक प्रणाली है परंतु फिर भी इसे लेकर आम लोगों के मन में इतनी ज्यादा शंकाएं व भ्रांतियां है, जितनी शायद किसी व्यापार को लेकर नहीं होगी। मैंने कई बार गहराई से सोचा कि आखिर क्यों इस प्रणाली के विपक्ष में इतना कुछ कहा जाता है। काफी विचार और अध्ययन के बाद मैं यह कह सकता हूँ कि ये भ्रांतियां–
• उन कंपनियों के द्वारा फैलाई गई हैं जिनके व्यापार को यह प्रणाली प्रभावित कर रही थी।
• उन फर्जी नेटवर्क कंपनियों के कारण पैदा हुई है, जो गलत सिद्धांत और नीयत के बाजार में आई थी और हजारों लोगों के सपनों से खिलवाड़ कर के चंपत हो गई या फिर उन्हें अपना कामकाज समेटना पड़ा।
• ये भ्रांतियां उन लोगों द्वारा भी फैलाई गई हैं, जो इस व्यवसाय में आधे-अधूरे मन से उतरे थे और असफल हो गये।
• ये शंकाएं उन लोगों द्वारा पैदा की गई हैं जो फटाफट अमीर बनने की नीयत रखते थे परंतु सच्चाई जानते ही बिजनेस छोड़ भाग खड़े हुए।
• ये अफवाहें उन लोगों के द्वारा भी फैलाई गई है जो इस प्रणाली का हिस्सा तो थे परंतु स्थापित सिद्धांतों का पालन नहीं करते थे, अपलाइन की बात नहीं सुनते थे और स्वयं को अति बुद्धिमान समझते थे। घोर असफलता और हताशा के कारण जब उन्हें यह व्यापार छोड़ना पड़ा तो स्वयं की कमजोरी को ढंकने के लिए उन्होंने प्रणाली के विरोध में बोलना शुरू कर दिया।

मल्टी लेवल मार्केटिंग बिजनेस..

आज कि जिंदगी में किसी भी व्यक्ति के लिए करियर सबसे बड़ा सवाल है जब करियर के लिए फ़ैसला लेने कि बात आती है तो हमारे दिमाग में कई तरह के विकल्प आते हैं , जन्म से लेकर आज तक हमने सिर्फ़ और सिर्फ़ नौकरी, बिजनेस या प्रोफेशन, इस माध्यमों को ही करियर के तौर पर देखा है, सब लोग इन्हीं माध्यमों से चुनने का सुझाव देते हैं, मेरे खयाल से ऐसे में हमारी ऊँची महत्वकंशा, ऊँचे सपने और स्वतंत्रता छिन जाती है,
ईश्वर का दिया हुआ नायाब तरीका मल्टी लेवल मार्केटिंग एक ऐसा माध्यम है जिसमे सीमित धन और इच्छा अनुसार समय लगा कर असीमित धन, स्वतंत्रता और मान सम्मान, मर्यादा पाई जा सकती है,
आधुनिक युग में हमारे बहुत से लीडर्स ने यह सिद्धकर दिया है कि इस इंडस्ट्री का मेह्त्व अन्य Industries कि अपेक्षा बहुत ज्यादा है, जिंदगी भर कि पढाई और तमाम पूँजी लगाकर जो उपलब्धि, खुशी, शक्ति स्वतंत्रता नही मिलती वह आज मल्टी लेवल मार्केटिंग में ईमानदारी से प्रयास् करने वालों को हासिल हो जाती है
मल्टीलेवेल मार्केटिंग में ना ही अधिक पूँजी का जोखिम है, ना ही एजुकेशन या अप्रोच कि डिमांड, इस बिजनेस में आय अर्जित करने के साथ साथ संपूर्ण स्वभाव में ऐसा परिवर्तन होता है कि जो आज के समाज में अति आवश्यक है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग इस सदी का सर्वोपरि करियर है जिसमे उमर, जाति, धर्म, शिक्षा, या किसी अन्य प्रकार कि बाधा नही है, जिसका मूल मंत्र है, "सफलता दिलाओ और सफलता पाओ"
हमारे भारत देश में अब नवयुवकों को मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस के प्रति विश्वास आ रहा है और बढता जा रहा है, और इससे हमारे देश में बेरोजगारी भी दूर हो रही है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस एक ऐसी अपोर्चुनिटी है जिसमे ईमानदारी से मेहनत करके इज़्ज़त, पैसा, और शोहरत प्राप्त करने के साथ साथ लाखों लोगों और उनके सपने पुरे करने में मदद भी कि जाती है,
मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस एक करियर अपोर्चुनिटी इसलिए भी है क्यों कि इसमे प्रवेश करना बहुत आसान है और इसकी आर्थिक संभावनाएँ भी विराट है,
डॉक्टर, इंजीनियर, आई.पी.एस. आदि कि तरह मल्टीलेवेल मार्केटिंग बिजनेस भी एक करियर है बशर्ते 5 साल आप इस पर पुरे हार्ड वर्क और निरंतरता के साथ डटे रहें,
मगर नई नई प्रलोभन यानी लालच देने वाली कंपनियों और ग़लत leaders को नजर अंदाज़ करके एक स्थान पर अपनी ऊर्जा लगानी होगी,
जिस तरह 10 स्थानों पर 10-10 फिट का गड्ढा खोद्कर अर्थात 100 फिट खुदाई करने के बाद भी हमें पानी नही मिलता, लेकिन एक स्थान पर हम 40 से 50 फिट गड्ढा खोद कर हम पानी पा सकते हैं. उसी तरह हम एक मल्टीलेवेल मार्केटिंग को 5 साल देकर जीवनभर के लिए एक बेहतर करियर बना सकते हैं,
समय के साथ साथ आज नेटवर्क मार्केटिंग के रुप में पुरे संसार में पाँव पसारने को तैयार है और जो सपने देखते है, मह्त्वकांगशि, व्याव्सायिक मानसिकता तथा नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्तियों को आमंत्रित कर रहा है कि,
मुझे करियर के रूम में अपनाकर आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा को हासिल करके चैंपियन बन जाओ,
आज जो लोग नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय के विरोधी या असफल हैं वास्तव में उन्होंने अभी असली नेटवर्क मार्केटिंग को समझा ही नही है.
नेटवर्क मार्केटिंग 100% बिजनेस है जिसमें उत्पाद और उनकी बिक्री अत्यन्त आवश्यक है,
बस अन्तर यह है कि आम salesman कड़ी मेहनत करके अपने लिए थोड़ा ही कमा पता है और दूसरों के लिए बड़ी आय का जरिया बनता है,
लेकिन जब यही काम नेटवर्क मार्केटिंग में करता है तो एक बड़ा उध्मी बनकर अपने बड़े - बड़े सपनों को पूरा कर सकता है……….इसलिए नेटवर्क मार्केटिंग को करियर बनाना समझदारी भरा फ़ैसला है,..

ऑन्तरप्रनेयरशिप का है सपना , तो सीखें ये टिप्स !!


कभी आपने सोचा है कि जबॉन्ग जैसी फैशन प्रॉडक्ट्स वेबसाइट का देवघर जैसे छोटे जिले से कोई कनेक्शन हो सकता है? नहीं ना? अब जान लीजिए, कनेक्शन है और वह भी बहुत तगड़ा। इस कंपनी के बनाने वाले और एमडी की पोजिशन पर बैठे प्रवीण सिन्हा देवघर से हैं और हर उस शख्स के लिए मिसाल हैं जो कुछ कर गुजरना चाहता है।
सोच-समझ से इंटरनैशनल और दिल से पूरे हिंदी मीडियम प्रवीण के दिए चंद ऑन्तरप्रनेयरशिप टिप्स
दिल की सुनें : कोई भी काम करने से पहले दिल की जरूर सुनें। जिस काम में दिल न लगे, वह न करें तो अच्छा होगा।खुद से पूछें : मजा आ रहा है? अगर जवाब हां है तो आप सही राह पर हैं। बात बस इतनी सी है कि जिस काम को करने में मजा आता है, आप बस उसे ही बड़ा बना सकते हैं।
आइडिया से जरूरी उस पर काम करना : आइडिया तो तमाम लोगों के पास होते हैं लेकिन असली जरूरत उसे दिमाग या कागज से जमीन पर उतारने की है। सोचते रहने से काम नहीं बनेगा। करना जरूरी है।
हर पहलू को जांचें : किसी भी काम को करने का पहला स्टेप उसका विचार है और हर विचार के कई पहलू होते हैं। बेहतर होगा कि हर पहलू के बारे में अच्छी तरह से जानें। मैं अपने विचारों को बैलेंस करने के लिए अलग-अलग विचारधाराओं वाली किताबें पढ़ता हूं, जिससे मुझे एक बैलेंस नजरिया डिवेलप करने में मदद मिलती है।
अपडेट रहें : आज की दुनिया में अपडेट न होना खत्म हो जाना है। एक ऑन्तरप्रनेयर के तौर पर मेरा मानना है कि जागरूकता ही आपको कॉम्पिटिशन में आगे बनाए रख सकती है। यह नई चुनौतियों से जूझने में भी मददगार साबित होती है।
डरो मत : अगर कुछ अलग करना है तो डरो मत। जब भी कुछ नया होता है आसपास हलचल और विरोध के सुर सुनाई पड़ते हैं। लेकिन डरने की जरूरत नहीं। जैसे ही आप खुद को साबित करते हैं, सब खुद-ब-खुद शांत हो जाता है।
सोशल मीडिया और तकनीक का सहारा लें : सोशल मीडिया अपने बिजनेस या ब्रैंड को लोगों तक पहुंचाने का सबसे आसान और तेज तरीका साबित होता जा रहा है। इसका बखूबी इस्तेमाल करना सीखें और इसे मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा बनाएं।
इगो को कहें गो : खुद को साबित करने का पैशन, इगो में तब्दील न होने पाए। अपने काम को लेकर लॉजिकल और इमोशनल रहें। लेकिन इगो को पास न फटकने दें। याद रखें कि जैसे आप किसी चीज में बेहतर हैं तो दूसरे किसी दूसरे काम में आपसे बेहतर हो सकते हैं। आप जो नहीं कर सकते उसे स्वीकार करें।
80-20 का फॉर्म्युला : अपने पास ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव लोगों को रखें, लेकिन जमीन पर पैर बना रहे इसलिए कुछ निगेटिव विचार वाले दोस्तों से राय लेने में कोई बुराई नहीं है। मैं 80 फीसदी पॉजिटिव और 20 फीसदी निगेटिव लोगों को साथ रखता हूं और यह मेरे किसी भी फैसले को प्रैक्टिकल बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं।
प्रवीण से पूछे गए 5 बेहद अहम सवाल-जवाब
1. क्या हर इंसान में ऑन्तरप्रनेयरशिप की क्षमता होती है?
हां, मुझे लगता है कि पैशन से भरपूर हर इंसान ऑन्तरप्रनेयरशिप का रास्ता चुन सकता है। बस, एक बात याद रखें कि रास्ता आसान नहीं है। अगर धक्के खाने के बावजूद अपने सपनों को संजोए रखने की क्षमता आपमें है तो आप यकीनन कुछ बड़ा कर सकते हैं।
2. पैसे का जुगाड़ कैसे किया जाए?
सब कुछ आपके आइडिया और उसे मुकाम पर पहुंचाने के जज्बे पर निर्भर करता है। यकीन मानिए अगर आपके आइडिए में दम है तो फंड खुद-ब-खुद चल कर आपके पास आएगा। जिस दिन आपके प्रॉडक्ट या सर्विस के लिए ग्राहकों की लाइन लगनी शुरू होगी, उस लाइन में फंड लेकर भी लोग लगे होंगे।
3. जमी-जमाई नौकरी छोड़कर ही क्या ऑन्तरप्रनेयरशिप का रास्ता चुना जा सकता है? रिस्क फैक्टर कितना है?
मेरा मानना है कि नौकरी करते हुए भी अपने सपने के प्रॉजेक्ट को चलाया जा सकता है। अगर आप सिर्फ वीकेंड या छुट्टी का दिन ही अपने आइडिया को मुकाम तक पहुंचाने के लिए लगा दें तो अंजाम तक पहुंच सकते हैं। बस जरूरत है उन छुट्टियों को चुरा कर अपने सपने को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करने की। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे तो इसका मतलब अभी ऑन्तरप्रनेयरशिप की आग नहीं है आपके अंदर। जहां तक बात रिस्क फैक्टर की है तो यह हर इंसान के लिए अलग हो सकता है। जिम्मेदारियों के हिसाब से ही रिस्क का आंकलन करना मुमकिन होता है जो अपने केस में आप खुद ही कर सकते हैं।
4. ऑन्तरप्रनेयरशिप की जर्नी का सबसे बड़ा सबक?
(हंसते हुए) थोड़ा जल्दी शुरू करता तो ज्यादा अच्छा होता।
5. ऑन्तरप्रनेयरशिप वन मैन शो है या पार्टनर के साथ करना ज्यादा बेहतर है?
यह भी आपके वर्किंग स्टाइल पर निर्भर करता है। मैंने हर काम शुरू अकेले किया लेकिन जल्दी ही एक पार्टनर ढूंढ लिया। मुझे पार्टनरशिप में काम करना सुहाता है। किसी भी तरीके को अच्छा या बुरा नहीं कहा जा सकता। दोनों की अपनी अच्छाइयां और बुराइयां हैं। मुझे लगता है कि हर इंसान सब कुछ बेहतरीन तरीके से नहीं कर सकता। इसलिए आप जिस फील्ड में कमजोर हों उसमें पार्टनर ढूंढना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Success story

यह एक अनचाहा तथ्य है कि हममें से ज्यादातर लोग अपनी life को नहीं lead करते बल्कि हमारी life हमें lead करती है … हम अपनी situation को बेहतर बनाने के लिए कुछ ख़ास नहीं करते और धीरे -धीरे अपनी mediocrity को accept कर लेते हैं और so called “secured” life जीते रहते हैं . पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इन सबसे ऊपर उठ कर कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जो ना सिर्फ उनकी ज़िन्दगी बदल देता है बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का भी काम करता है .
दोस्तों , आज मैं आपके साथ ऐसे ही एक शख्स की कहने share करूँगा जिसने barber से billionaire बनने तक का सफ़र तय किया …. मैं बात कर रहा हूँ बेंगलुरु के रहने वाले 42 वर्षीय Ramesh Babu की जिन्होंने अपनी ईमानदार , कठोर परिश्रम , विनम्रता और दूरदर्शिता के बल पर करोड़ों रुपये का business empire खड़ा कर लिया . तो आइये जानते हैं उनकी success story के बारे में ...
जब रमेश बाबू सिर्फ सात साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया . वो अपने पीछे अपना परिवार और एक barber shop छोड़ गए थे . उनकी माँ ने बड़ी मुश्किल से इधर -उधर खाना बनाने का काम करके बच्चों को पाला -पोसा और पढाया – लिखाया ...
चूँकि वो खुद barber shop नहीं चला सकती थीं इसलिए उन्होंने दुकान को 5 रूपये रोजान पर किराए पर उठा दिया ...
Ramesh Babu बताते हैं कि , “ हम बस एक time का खाना खा कर बड़े हुए हैं .”
रमेश बाबू जैसे जैसे बड़े हुए उन्हें लगने लगा कि अब उन्हें पढाई -लिखी छोड़ कर अपनी माँ का हाथ बंटाना चाहिए ….,लेकिन माँ के जिद्द करने पर उन्होंने पढाई जारी राखी और इंटर(12th ) करने के बाद Electronics में diploma किया . इन सबके दौरान उनके पिता की दुकान अभी भी मामूली किराये पर चल रही थी . 1989 में रमेश बाबू ने निश्चय किया कि अब वो खुद ये दुकान चलाएंगे और अपने पुरखों द्वारा शुरू की गयी दुकान में काम करने लगे .
उनके मेहनत और व्यवहार से दुकान अच्छी चल पड़ी और अब वो अपने परिवार का खर्चा उठाने के साथ साथ कुछ पैसे save भी करने लगे .
1994 तक उन्होंने Maruti Omni खरीदने भर के पैसे बचा लिए थे . उन्होंने गाड़ी खरीद ली , पर एक समस्या थी ..गाड़ी अक्सर बेकार खड़ी रहती थी , इसलिए उन्होंने उसे rent पर देने का निर्णय लिया . और यही वो बीज था जो आगे चल कर Ramesh Tours and Travels नाम की company में बदल गया .
1994 से 2004 के बीच में उन्होंने 7 और कारें खरीदीं और उन्हें भी rent पर लगा दिया . इस बीच उन्होंने एक बात का हमेशा ध्यान रखा कि उनके driver well-behaved रहे और clients पूरी तरह satisfied हों . उन्होंने अपने drivers की सुख -सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा और शायद यही वजह है कि उनका पहला driver संपथ आज भी उनके साथ है .
2004 में उन्होंने Luxury car segment में घुसने का फैसला किया और बैंक से loan लेकर 42 लाख की एक Mercedes Benz खरीद ली . उनका कहना है कि “ यह बहुत अच्छा रहा क्योंकि बाकी travel agencies के पास इसी पुरानी luxury कारें थीं , और सिर्फ हमारे पास ही एकदम brand new Mercedes थी .”
इसके बाद रमेश जी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक अपने कारों का जखीरा बढाते गए . और आज उनके पास लगभग 100 कारें हैं जिनमे BMW, Mercedes और Rolls Royce Ghost जैसी 27 luxury गाड़ियाँ भी शामिल हैं .
उनकी सबसे सस्ती गाड़ी का एक दिन का minimum rent 1000 रूपये है और सबसे महंगी Rolls Royce का 50,000 रुपये है …. लगभग हर रोज़ उनकी सभी गाड़ियाँ book रहती हैं ….आप अंदाज़ा लगा सकते हैं उनकी एक दिन की कमाई का ….!!!!!
और हाँ , उनकी पहली car Maruti Omni अभी भी उनके साथ है …पर अब वो उसे rent पर नहीं देते .
आज उनकी company ने कई ड्राइवरों को रोजगार दिया हुआ है. उनकी कंपनी में यह भी सुविधा है कि कोई ग्राहक चाहे तो सिर्फ car hire करे और खुद चला कर ले जाए .
अब आप ही सोचिये कि इतने बड़े आदमी का daily routine क्या होता होगा ….आराम से अपने 5 star office में बैठना और अपना जमा -जमाया business manage करना ……पर नहीं ….Ramesh Babu तो सच में एक मिसाल हैं .
वो अभी भी रोज सुबह 8 से 10 बाल काटने का काम करते हैं , 10 से 4 वो अपना car rental business सँभालते हैं और फिर 4 से 7 लोगों के बाल काटते हैं और एक बार फिर 7 से 8:30 Ramesh Tours and Travels का काम देखते हैं
जरा imagine कीजिये कि आप अपनी scooter से किसी नाई के यहाँ जाएं और वो अपनी Rolls Royce से उतर कर आपके बाल में पानी छिडके ….woooooo!!!!
Ramesh Babu अपनी पत्नी , दो बेटियों और एक बेटे के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं . उनका कहना है “ मैं अपने बच्चों को अपने दोनों business करना सीखाऊंगा .”
वैसे तो रमेश जी काफी busy रहते हैं पर ladies hair cut सीखने के लिए Singapore जा चुके हैं और एक बार Germany की भी सैर कर चुके हैं .जब उनसे कोई पूछता है कि वो किसी club के member क्यों नहीं बन जाते तो उंनका कहना होता है , “ मेरे पास time नहीं है ”
सच में Ramesh जी इस बात का जीता-जागता प्रमाण हैं कि इंसान अपनी मेहनत से कुछ भी हांसिल कर सकता है और सब कुछ हांसिल कर के भी जमीन से जुड़ा रह सकता है .
Sunday को वो पूरा दिन अपने saloon पर ही काम करते हैं क्योंकि उस दिन भीड़ ज्यादा होती है . इसका ये मतलब है कि वो एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते .वो पुरुषों के बाल काटने के 65 और महिलाओं के 150 रुपये लेते हैं .
वो आज भी उन दिनों को नहीं भूले हैं जब उनकी माँ दूसरों के यहाँ खाना बनती थी . वो अभी भी बाल इसलिए काटते हैं ताकि वो अपनी जड़ों को ना भूल पाएं . वो कहते हैं कि , ” मैं कभी भी अपने customer को नाराज़ नहीं करता .”
उनके travel business की लागत का कुछ हिस्सा Traffic police के fine भरने में जाता है . हर महीने वो खुद जा कर fine जमा करते हैं और उसे driver की salary से काटते हैं . उन्हें यह पसंद नहीं की उनकी गाड़ियाँ बीच में रोकी जाएं और customers को असुविधा हो .
उनका कहना है कि उनकी success का एक ही formula है ,” hard work and honesty”
इतना सफल होने के बाद भी किसी का इतना down to earth होना सच में inspire करता है कि हम भी उनकी तरह बनें .
हम आशा करते हैं कि आगे आने वाले समय में भी उनके दोनों business फलते -फूलते रहे और वो इसी तरह से हमें प्रेरणा देते रहे ...!!